फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   soldiers wife murder in kannauj

जीआरपी सिपाही की पत्नी की दिनदहाड़े हत्या

Tue, 21 Feb 2017 05:30 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 21 Feb 2017 05:30 PM IST
विज्ञापन
soldiers wife murder in kannauj
मौके पर जांच पड़ताल करती पुलिस, रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
जीआरपी में तैनात सिपाही की पत्नी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है, लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामला यूपी के कन्नौज जिले का है। कन्नौज जिले की जीआरपी में तैनात सिपाही गोविंद सिंह की पत्नी रिचा मंगलवार सुबह घर के बाहर दूध लेने जा रही थी। तभी घात लगाए हत्यारों ने उसे गोली मार दी। गोली उसके पेट में जा घुसी और मौके पर ही रिचा ने दम तोड़ दिया। गोविंद के परिवारवालों पर रिचा के घरवालों ने हत्या कराने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। गोविंद को हिरासत में ले लिया गया है। 
विज्ञापन

 

रिचा के साथ मारपीट करता था गोविंद

soldiers wife murder in kannauj
घटना की जानकारी देता रिचा का भाई यदुवीर - फोटो : अमर उजाला
मूल रूप से कुरावली मैनपुरी की रहने वाली रिचा की शादी नवंबर 2010 में एटा निवासी गोविंद से हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों में अनबन होती थी। गोविंद अक्सर रिचा से मारपीट भी करता था। फतेहगढ़ कोतवाली फर्रुखाबाद स्थित लोको कॉलोनी में गोविंद अपनी पत्नी के साथ रहता था। मंगलवार सुबह रिचा जब घर के बाहर दूध लेने जा रही थी। तभी बाइक सवार दो लोगों ने उसे गोली मार दी। रिचा के भाई यदुवीर ने आरोप लगाया कि जीजा ने ही बहन की हत्या की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed