फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   soldier shot himself

सिपाही की मौत बनी रहस्य, रात को साथी संग निकला था गश्त पर

Tue, 10 Jan 2017 04:52 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 10 Jan 2017 04:52 PM IST
विज्ञापन
soldier shot himself
मृतक आरपीएफ सिपाही रामबाबू की तस्वीर, जांच में जुटा पुलिस दल, शौक में डूबा परिवार - फोटो : अमर उजाला कानपुर
कानपुर के गोविंदपुरी इलाके में आरपीएफ के एक सिपाही की मौत रहस्य बन गई है। पुलिस यह नहीं पता लगा पा रही कि सिपाही ने आत्महत्या की या उसकी मौत एक हादसा है। फिलहाल, जांच से बचने के लिए इस मामले को हादसे का नाम दिया जा रहा है लेकिन मामले की जांच होना अभी बाकी है। 
विज्ञापन


मंगलवार भोर पहल 2 बजे गोविंदपुरी इलाका गोली चलने की आवाज से गूंज उठा। पता चला आरपीएफ के एक सिपाही ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। सिपाही का नाम राम बाबू बताया जा रहा है। वह कानपुर देहात के डेरापुर का रहने वाला है। 
विज्ञापन







 





 

जीएमसी गोविंदपुरी में तैनात था सिपाही

soldier shot himself
घटनास्थल की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला कानपुर
जानकारी के मुताबिक जीएमसी गोविंदपुरी में तैनात सिपाही रामबाबू रात को गोविंदपुरी से पनकी नहरिया तक गश्त कर रहे थे। इनके साथ ड्यूटी पर सिपाही बूंदीराम भी थे।

रात 2 बजे चली गोली और सिपाही ढेर

soldier shot himself
सिपाही की मौत के बाद घटना स्थल पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला कानपुर
दोनों पनकी नहरिया के पास थोड़ी देर के लिए बैठ गए। चूंकी दोनों ड्यूटी पर तैनात थे इसलिए थोड़े फासले पर दोनों बैठे थे। तभी अचानक गोली चलने की तेज आवाज हुई। 



 
विज्ञापन

घबरा गया साथी सिपाही

soldier shot himself
सिपाही की मौत का रहस्त सुलझाने में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला कानपुर
इस पर सिपाही बूंदीराम चौंक पड़ा उसने पास जाकर देखा तो सिपाही रामबाबू जमीन पर ढेर था। बूंदीराम ने फौरन पुलिस व आरपीएफ विभाग को इसकी सूचना दी।


 

ठोड़ी से सर को फाड़ कर निकल गई गोली

soldier shot himself
सिपाही की मौत पर शोक में डूबा परिवार
मौके पर पहुंची पुलिस ने निरीक्षण कर शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि कारबाईन से गोली चली है जो रामबाबू के ठोड़ी से सर को फाड़ कर निकली है। चौंकाने वाली बात ये है कि पुलिस इसे हादसा समझ रही है।   
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed