{"_id":"5d2f28538ebc3e6cbb2a5345","slug":"soldier-misdeed-with-class-nine-student-in-kanpur-dehat","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सिपाही की बेहद घिनौनी हरकत, दरवाजा खोलने आई मकान मालिक की बेटी के हाथ-पैर बांधे, किया दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सिपाही की बेहद घिनौनी हरकत, दरवाजा खोलने आई मकान मालिक की बेटी के हाथ-पैर बांधे, किया दुष्कर्म
Wed, 17 Jul 2019 07:57 PM IST
शिखा पांडेय
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 17 Jul 2019 07:57 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात के डेरापुर में कांधी चौकी में तैनात एक सिपाही ने कक्षा नौ की छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। छात्रा की मां की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। फरार सिपाही की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश दी है।
छात्रा की मां ने पुलिस को बताया कि मंगलवार रात रात घर में सभी लोग सो रहे थे। तभी घर में किराये पर रह रहा सिपाही नीरज आया और दरवाजा खटखटाया। बेटी के दरवाजा खोलने पर आरोपी ने उसका मुंह दबा लिया और जबरन अपने कमरे में ले गया। इसके बाद हाथ और पैर बांधकर उसके साथ बलात्कार किया। बाद में बेहोशी हालत में घर के बाहर छोड़ गया।

बुधवार सुबह वह शौच के लिए उठी तो देखा कि बेटी घर के बाहर बेहोश पड़ी है। उसके शरीर पर एक कपड़ा पड़ा था। मां ने बताया कि बेटी को घर के अंदर लाकर पानी डालकर होश में लाया गया। छात्रा ने घटना की जानकारी परिजनों को दी।
सिपाही मौके से फरार हो गया। पीड़ित की मां और अन्य परिजनों ने थाने पहुंच कर शिकायत की। पहले पुलिस टाल-मटोल करती रही। बाद में मामले के तूल पकडने पर पुलिस ने सिपाही के खिलाफ दुष्कर्म और पाक्सो की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली। छात्रा का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। थानाध्यक्ष नीरज यादव का कहना है कि आरोपी सिपाही की तलाश की जा रही है।

रक्षक ही बन गया भक्षक
जिले में इस समय बालिका सुरक्षा को लेकर अभियान कवच चलाया जा रहा है। इसमें छात्राओं को सुरक्षित रहने की जानकारी दी जा रही है। किसी भी दिक्कत पर पुलिस को फोन करें। सिपाही के छात्रा से दुष्कर्म के बाद अभियान की पोल खुल गई है। रक्षक ही भक्षक बन गया। आरोप है कि सिपाही छात्रा को स्कूल जाते समय अक्सर छेड़ता था। डर से उसने घर में कुछ नहीं बताया था।
बचाने में जुटी थाना पुलिस
आरोपी सिपाही को बचाने में थाना पुलिस पूरे प्रयास में जुटी रही है। छात्रा औ आरोपी के सजातीय होने की बात कह पुलिस परिजनों पर शादी का दबाव बनाती रही। परिजनों के अड़ जाने पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। रिपोर्ट में थाना पुलिस ने आरोपी सिपाही के पिता का जिक्र तक नहीं किया है। यही नहीं एफआईआर में आरोपी के सिपाही होने का भी जिक्र नहीं है।