{"_id":"5846b2d24f1c1bfd6444852b","slug":"six-year-old-innocent-carrying-it-in-a-bag","type":"story","status":"publish","title_hn":"6 साल की मासूम को बोरे में डालकर ले जा रहा था दरिंदा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
6 साल की मासूम को बोरे में डालकर ले जा रहा था दरिंदा
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 06 Dec 2016 06:25 PM IST
सार
-बच्ची आवाज सुनकर लोगो ने पकड़कर युवक को धुना
-सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को लिया हिरासत में
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अगर आपके छोटे-छोटे बच्चे हैॆं तो उन्हें अकेले बाहर खेलने के लिए न छोड़ें। सावधान हो जाइए क्योंकि हो सकता है किसी दरिंदे की नजर आपके बच्चे पर हो। दरअसल, औरैया के बिधूना नगर के मोहल्ला तिलकनगर में पड़ोस के ही रहने वाले एक दरिंदे ने छह साल की बच्ची को बोरे में डालकर अपहरण करने का प्रयास किया।
बोरे में बंद बच्ची के चिल्लाने पर आस पास के लोग दौड़ पड़े और युवक को पकड़ लिया। बोरे के अंदर पड़ोस की ही मासूम मिलने पर लोगो को गुस्सा भड़क गया और उन्होने युवक की जमकर धुनाई कर दी। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया है। मासूम के नाना की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
तिलक नगर निवासी गेंदालाल की बेटी घर आई थी। घर के बाहर छह साल की नातिन नंदनी खेल रही थी। उसी दौरान मोहल्ले का ही युवक लालू उर्फ अरविंद पुत्र किशनकुमार त़र्रवेदी ने नंदनी को पकड़ लिया और उसको एक बोरे में डाल लिया और अपहरण कर ले जाने लगा। इसी दौरान बच्ची के मुंह में बंधा कपड़ा खुल गया और वह चिल्लाने लगी।
विज्ञापन
बच्ची की आवाज सुनकर लोग सतर्क हुए और उन्होंने युवक को पकड़ लिया। बोरा खेलकर देखा तो उसमें मासूम बरामद हुई। मोहल्ले के लोगो ने युवक की जमकर धुनाई कर दी। गेंदालाल भी परिजनों के साथ मौके पर आए। सूचना पर पुलिस पहुंच गई और पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। गेंदालाल की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।