{"_id":"585197474f1c1b896064a1fe","slug":"six-more-cases-of-cheating-in-military-recruitment-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘गैंग्स ऑफ कानपुर’ कर रहा सेना भर्ती में ‘ठगी का खेल’","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
‘गैंग्स ऑफ कानपुर’ कर रहा सेना भर्ती में ‘ठगी का खेल’
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 15 Dec 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
सेना भर्ती में ठगी के छह और मामले सामने आए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘गैंग्स ऑफ कानपुर’ सेना भर्ती में ‘ठगी का खेल’ चला रहा है। इसका खुलासा खुद भुक्तभोगी लोग कर रहे हैं। धोखा खाये लोगों का कहना है कि कानपुर में रहने वाला प्रशांत नाम का शख्स सेना में नौकरी दिलाने के बदले पैसे लेकर लोगों को बेवकूफ बना रहा है।
फतेहपुर के युवाओं को सेना में भर्ती कराने के नाम पर ठगी करने के छह मामले और सामने आए हैं। यह भी कानपुर के प्रशांत की जालसाजी का शिकार हुए। धोखाधड़ी का शिकार हुए युवाओं को सामने लाने वाली भूतपूर्व सैनिक उत्थान एवं कल्याण समिति ने एसपी बलिकरन यादव से मिलकर जांच व कार्रवाई की मांग की है। एसपी ने मामले की तहकीकात एएसपी से कराने की बात कही है।
बुधवार को फिर से सेना मेें भर्ती होेने के नाम पर लाखों रुपये ठगने का नया मामला प्रकाश में आया। इस बार भी खुलासा भूतपूर्व सैनिक उत्थान एवं कल्याण समिति ने किया। चांदपुर थाना क्षेत्र के अमौली गांव के राजेश कुमार, आैंग थाना क्षेत्र के खरौली-मिराई गांव के राज कुमार यादव, खरौली-मिराई के ही रहने वाले राहुल सिंह यादव व मलखान सिंह, कानपुर देहात जिले के अकबरपुर थाने के भगवंतपुर गांव के अंकित कुमार और कानपुर देहात के शिवली थाने के गुलजारी गांव के मुलायम सिंह ने बताया कि वह सभी कानपुर के व्यक्ति के संपर्क में आए। उसी के माध्यम से अन्य कई लोगों ने सेना में भर्ती के लिए रुपये जमा किए गए। समिति के अध्यक्ष विद्या भूषण तिवारी ने बताया कि ठगों का गिरोह युवाओं को ठग रहा है। इस गिरोह की पैठ जिले में काफी गहरी हो सकती है। गंभीरता से जांच कर गिरोह का भंडाफोड़ किया जाए।