फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Singham no hero , police were zero

सिंघम न हीरो, पुलिस हो गई जीरो

Fri, 09 Jan 2015 02:40 AM IST
अमर उजाला कानपुर
अमर उजाला कानपुर Updated Fri, 09 Jan 2015 02:40 AM IST
विज्ञापन
Singham no hero , police were zero
कानपुर। ‘कल्याणपुर में न तो थानेदार ठीक हैं और न ही सीओ। इनको हटाकर तेज-तर्रार अफसरों की नियुक्ति की जाए।’ यह निर्देश आईजी आशुतोष पांडे ने एसएसपी को दिए हैं। कल्याणपुर थाने को गोद लेने के बाद उसे आदर्श थाना बनाने के उद्देश्य से बुधवार रात आईजी कल्याणपुर थाने पहुंचे। उन्होंने सीओ कल्याणपुर अखिलेश सिंह से क्षेत्र के अपराधियों के बारे में पूछा। संतोषजनक जवाब न मिलने पर नाराजगी जताई। आईजी ने बताया कि कल्याणपुर थाने में लगभग 22 सबइंस्पेक्टर और 120 कांस्टेबल हैं। एसओ की बात समकक्ष सबइंस्पेक्टर नहीं सुनते हैं, जिससे थाने का काम प्रभावित हो रहा है। बीट सिस्टम भी प्रभावी नहीं है। उन्होंने बताया कि एसओ से क्षेत्र में कब और कहां किस तरह के अपराध होते हैं, इसका एक नक्शा तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। ताकि योजना बनाकर अपराध को रोका जा सके। उन्होंने थाने के सामने बने नाले पर सीमेंट के पटरे लगाए जाने निर्देश दिए हैं। आईजी के मुताबिक थानों का फर्नीचर, मुंशियाना और फरियादियों के बैठने के लिए भी बेंच आदि की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed