फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Shot dead in hardoi, crime news

हरदोई: पूर्व प्रधान के देवर की गोली मारकर हत्या, बीच सड़क पर पड़ा मिला शव, सनसनी

Tue, 02 Jun 2020 09:50 AM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 02 Jun 2020 09:50 AM IST
विज्ञापन
Shot dead in hardoi, crime news
पूर्व प्रधान  के देवर की गोली मारकर हत्या - फोटो : अमर उजाला
हरदोई जिले में अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम कुरोंध की पूर्व प्रधान आशा सिंह के देवर राजू (45) पुत्र शिवनाथ सिंह की मंगलवार सुबह गोली मारकर हत्या कर दी गई। उनका शव अतरौली थाना क्षेत्र में कुरोंध-कौड़िया मार्ग पर बीच सड़क पर पड़ा मिला।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर एक तमंचा भी पड़ा मिला। पास ही राजू की बाइक पड़ी हुई थी। परिजनों के मुताबिक राजू खेत में सब्जी का उत्पादन करता था और फसल बचाने के लिए रात में खेत पर ही रुकता था।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि मंगलवार सुबह खेत से मोटरसाइकिल से घर जाते समय गोली मारकर हत्या की गई है। मृतक का भाई संजय सिंह बाराबंकी जनपद के पट्टूपुर थाने में दीवान है। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed