{"_id":"57815a934f1c1b4f677f9e6d","slug":"she-feared-not-see-browning-hijacker-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचा देख नहीं डरी युवती, दबोचा लुटेरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तमंचा देख नहीं डरी युवती, दबोचा लुटेरा
अमर उजाला ब्यूरो /कानपुर
Updated Sun, 10 Jul 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
लुटेरे से लोहा लेने वाली वंदना।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौबस्ता में मोबाइल और चेन लूटकर भाग रहे शातिर लुटेरे को युवती ने दबोचकर पल्सर से गिरा लिया। लुटेरे के दो अन्य साथियों ने युवती पर तमंचा तान दिया, लेकिन युवती ने हिम्मत नहीं हारी और लुटेरे को दबोचे रही। शोर-शराबा सुन आसपास के लोग दौड़े तो साथी भाग निकले लेकिन एक लुटेरा पकड़ में आ गया। इस संघर्ष में युवती घायल भी हो गई।
पुलिस ने युवती का प्राथमिक उपचार कराया और लुटेरे को पकड़कर थाने ले आई। पुलिस के मुताबिक लुटेरा किदवई नगर और जूही थाने से हिस्ट्रीशीटर है। कई बार जेल जा चुका है। उस पर कई संगीन मुकदमे हैं। भागे बदमाशों का पता किया जा रहा है।
खाड़ेपुर बजरंग विहार निवासी वंदना (25) लोगों के घरों में खाना बनाती है। वंदना ने पुलिस को बताया कि वह सुबह आठ बजे साइकिल से गुलमोहर विहार जा रही थी। सीएनजी पेट्रोल पंप के पास पीछे से आए लाल रंग की पत्सर सवार तीन लुटेरों ने उसे टक्कर मारकर गिरा दिया। दो लुटेरे उतरकर उसके पास आ गए। एक ने झपट्टा मारकर गले में पड़ी सोने की चेन तोड़ ली और दूसरे ने उसके बैग से मोबाइल निकाल लिया, फिर भागने लगे। इस पर उसने झपट्टा मारकर बाइक में पीछे बैठे लुटेरे की टीशर्ट को पकड़ लिया।
विज्ञापन
लुटेरों के बाइक भगाने से वह सड़क पर घिसटती चली गई। इसके बाद उसने पीछे बैठे लुटेरे का पैर पकड़कर बाइक से गिरा लिया। यह देख साथी लुटेरों ने वंदना पर तमंचा तान दिया, लेकिन वंदना ने हार नहीं मानी और लुटेरे को दबोचे रही। इलाकाई लोगों के दौड़ने पर बाइक सवार लुटेरे साथी को छोड़कर भाग निकले।
बाद में पुलिस पहुंची। सीओ गोविंद नगर विशाल पांडे ने बताया कि पकड़ा गया लुटेरा हिस्ट्रीशीटर जूही निवासी सनी है, उसकेे पास से लूटा गया मोबाइल बरामद हुआ है। उसके फरार साथी बर्रा-6 निवासी रवि बाल्मिकी और जूही राखी मंडी निवासी रवि की धरपकड़ के लिए टीमों को लगाया गया है।
पौन घंटे बाद पहुंची पुलिस
अमूमन पुलिस वारदात की सूचना के काफी देर बाद पहुंचती है। यह बात शनिवार को इस घटना से साबित भी हो गया। मोहल्ले के सूचना देने के बाद भी पुलिस पौन घंटे तक मौके पर नहीं पहुंची। इससे आक्रोशित लोगों ने फोन करके एसएसपी शलभ माथुर से शिकायत दर्ज कराई, जिसके कुछ ही देर बाद थाना फोर्स मौके पर पहुंच गया।