फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Seven-year-old innocent girl molested while playing in park in kanpur

पार्क में खेल रही सात साल की मासूम से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

Sun, 09 Feb 2020 11:00 AM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 09 Feb 2020 11:00 AM IST
विज्ञापन
Seven-year-old innocent girl molested while playing in park in kanpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : गूगल
कानपुर के नजीराबाद थाना क्षेत्र में शनिवार को पार्क में खेल रही सात साल की बच्ची के साथ इलाकाई निवासी युवक ने छेड़छाड़ की। बच्ची ने तुरंत अपने परिजनों से शिकायत की। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


नजीराबाद इंस्पेक्टर मनोज कुमार रघुवंशी ने बताया कि क्षेत्र में स्थित पार्क में बच्ची हर रोज खेलने आती है। शनिवार को भी वह वहां आई थी। तभी विनोद अवस्थी नाम का युवक वहां आया और बच्ची के साथ अश्लीलता करने लगा।
विज्ञापन


बच्ची ने इसका विरोध किया और अपनी दादी से इस बारे में बताया। इसके बाद परिजनों ने तहरीर दी। इंस्पेक्टर के मुताबिक पॉक्सो और छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। इंस्पेक्टर ने बताया कि बच्ची को गुड टच व बैड टच के बारे में परिजनों ने बताया था। इसलिए जब आरोपी ने उसके साथ बदतमीजी की तो उसने तुरंत परिजनों को बताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed