पढ़िए अाखिर नान-वेज काे लेकर कैसे हाॅस्टल अाैर फिर थाने में भिड़ गईं छात्राएं
नवरात्र में नान-वेज बनाने काे लेकर दाे समुदाय की छात्राएं अापस में भिड़ गई। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दाेनाें के बीच हाथापाई अाैर मारपीट शुरू हाे गई। दाेनाें की तरफ से कुछ लड़कियां भी इस मारपीट में शामिल हाे गई । फिर क्या था, कुछ देर के लिए हाॅस्टल मानाें कुश्ती का रण बन गया हाे। काफी देर तक दाेनाें पक्षाें में गाली-गलाैज अाैर मारपीट का सिलसिला जारी रहा। इसकी जानकारी हास्टल के वार्डेन काे हुई ताे उन्हाेंने पुलिस काे बुला लिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने चार छात्राअाें काे हिरासत में ले लिया। सभी के खिलाफ शांति भंग का मामला दर्ज किया जा रहा है।
अच्छा ताे ये था मामला
दरअसल नवरात्र का समय चल रहा है। शुक्रवार की सुबह सिविल लाइंस स्थित नगर निगम के हाॅस्टल की एक छात्रा ने अपने कमरे में नान-वेज बनाना शुरू कर दिया। इसकी महक दूसरे कमराें में गई ताे माहाैल गर्म हाेने लगा। कुछ छात्राअाें ने नान-वेज बनाने काे लेकर अापति शुरू कर दी। छात्राअाें का तर्क था कि वह नाैरात्र में नाै दिन का व्रत हैं अाैर इस दाैरान नान-वेज बनाया जाना उन्हें अाहत कर रहा है। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दाेनाें के बीच मारपीट अाैर गाली-गलाैज शुरू हाे गया। दाेनाें पक्षाें से कुछ अाैर छात्राएं इसमें कूद गई।
दूर-दराज से अाकर कर रहीं हैं तैयारी
नगर निगम के इस हाॅस्टल में दूर दराज से अाकर छात्राएं प्रतियाेगी परीक्षाअाें की तैयारी कर रहे हैं। एेसे में इनके बीच नान-वेज काे लेकर मारपीट की घटना कहीं सांप्रदायिक रंग न ले ले, इसलिए सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस पहुंच गई। दाेनाें काे पुलिस थाने ले जाया गया, लेकिन यहां भी दाेनाें मीडिया के सामने भिड़ती दिखी।