फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Sarraf robbed of 22 lakhs before firing

चौकी के सामने फायरिंग सर्राफ से 22 लाख की लूट

Mon, 06 Jun 2016 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 06 Jun 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
Sarraf robbed of 22 lakhs before firing
सर्राफ विक्रम सिंह - फोटो : Amar ujala
चकेरी पुलिस चौकी के सामने शनिवार रात बाइक सवार बदमाशों ने सराफा कारोबारी पर तीन फायर झोंककर करीब 22 लाख रुपये की ज्वैलरी और कैश लूट लिया। हाथ में गोली के छर्रे और सिर पर तमंचे की बट लगने से व्यापारी लहूलुहान हो गया। पुलिस ने सर्राफ को पास के एक नर्सिंगहोम में भर्ती कराया, जहां से हैलट रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन


परदेवनपुरवा केडीए चौराहा निवासी विक्रम सिंह की एनटू रोड लाल बंगला पर ज्वैलर्स की दुकान है। विक्रम ने बताया कि शनिवार रात करीब 9:30 बजे दुकान बंद करके घर जा रहे थे। चकेरी चौकी के पास दो बाइकों पर आए चार बदमाशों ने ओवरटेक करते हुए घेरकर रोक लिया। बाइक पर पीछे बैठे बैठे बदमाशों ने तमंचा अड़ाते हुए बैग छीनने का प्रयास किया। व्यापारी बदमाशों से भिड़ गया और भागने का प्रयास किया। इस पर बदमाशों ने विक्रम पर ताबड़तोड़ तीन फायर झोंक दिए। 
विज्ञापन


दाहिने हाथ में गोली के छर्रे लगने से विक्रम घायल हो गए। इसके बाद बदमाशों ने सिर पर तमंचे की बट और ईंट से हमला कर दिया। इतना सब होने के बाद भी व्यापारी ने बैग नहीं छोड़ा, बद्धी टूटी तो बदमाश बैग लेकर भाग निकले। बाद में एसपी पूर्वी सोमेन बर्मा, एसओ आलोक यादव पहुंचे। विक्रम ने बताया कि बैग में 700 ग्राम सोने के जेवरात, 35 हजार रुपये कैश, कुछ चांदी के जेवरात और दुकान की चाबी थी।  भाई डॉ. संदीप वर्मा और पिता आरबी सिंह हैलट पहुंचे। संदीप ने कहा इलाज होने के बाद रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed