{"_id":"5cd518c1bdec22072b5a5115","slug":"saranpreet-brutally-murder-case-in-kanpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सरनप्रीत हत्याकांड: फुटेज में दिखे पांच हमलावर, दोस्त पर एफआईआर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सरनप्रीत हत्याकांड: फुटेज में दिखे पांच हमलावर, दोस्त पर एफआईआर
Fri, 10 May 2019 05:18 PM IST
शिखा पांडेय
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Fri, 10 May 2019 05:18 PM IST
विज्ञापन
मृतक की पत्नी अपने बेटे के साथ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में स्वरूप नगर थाने के पास मेगा बास्केट स्टोर के कर्मचारी सरनप्रीत सिंह उर्फ प्रिंस की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके ससुर की तहरीर पर उसकेदोस्त सहित कुछ अज्ञात लोगों केखिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज की है। पुलिस की जांच में घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज में पांच हमलावर दिखाई दिए हैं। पुलिस उनकी शिनाख्त की कोशिश कर रही है।
पुलिस ने स्टोर के कर्मचारियों और मालिक से भी पूछताछ की है। मूलरूप से गुरुनानक नगर रायबरेली निवासी सरनप्रीत सिंह शास्त्री नगर में अपनी ससुराल में रह रहा था। वह तिलक नगर स्थित मेगा बास्केट स्टोर में काम करता था। बुधवार रात वह अपने दोस्त शिवा केसाथ स्कूटी से घर जा रहा था तो स्वरूप नगर थाने के पीछे करीब सौ मीटर दूर गोल चौराहे केपास गली में पांच हमलावरों ने पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी थी।

इंस्पेक्टर सतीश चंद्र साहू ने बताया कि मृतक के ससुर कंवलजीत सिंह ने दोस्त शिवा पर शक जताते हुए एफआईआर लिखाई है। पुलिस ने मौके पर जाकर क्राइम सीन दोहराया। सीडीआर से आठ मोबाइल नंबर निकाले हैं।
स्कूटी रोकने वाला शिवा का था परिचित!
पुलिस केमुताबिक सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दिया है कि शिवा स्कूटी चला रहा था और सरनप्रीत पीछे बैठा था। जब वह गोल चौराहे पर पहुंचा तो एक बाइक सवार युवक ने उसे रोका। इस दौरान शिवा की उससे बातचीत होने लगी। पुलिस केमुताबिक ऐसा लग रहा है कि वह शिवा का परिचित था। फिर वह करीब 50 मीटर बाएं गली में ले गया और किसी को फोन किया। जिसके बाद दो बाइकों पर चार और लोग आ गए और सरनप्रीत व शिवा को पीटने लगे।

दो घंटे तक क्यों इंतजार करता रहा शिवा
पुलिस ने जब मेगा स्टोर में पूछताछ की तो पता चला कि शिवा की शिफ्ट सुबह दस से रात आठ बजे तक की थी और सरनप्रीत की दोपहर 12 बजे से रात दस बजे तक। ऐसे में पुलिस के मन में सवाल है कि आखिर दो घंटे तक शिवा ने उसका इंतजार क्यों किया और कहां पर किया। इस संबंध में शिवा से पूछताछ जारी है।
चौकीदार और शिवा केबयानों को मिला रही पुलिस
मामले में पुलिस को एक अहम गवाह हाथ लगा है। घटना स्थल केकुछ दूरी पर मौजूद चौकीदार पूरी घटना का प्रत्यक्षदर्शी है। पुलिस अब शिवा और उस चौकीदार से अलग-अलग पूछताछ कर रही है। पुलिस केमुताबिक दोनों के बयानों में लगभग समानता है। फिर भी तहकीकात जारी है।