{"_id":"596e54f24f1c1b6b168b45b4","slug":"sages-kill-priest-in-kannauj","type":"story","status":"publish","title_hn":"साधुओं की टोली ने पुजारी को चाकू और त्रिशूल से गोदकर मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साधुओं की टोली ने पुजारी को चाकू और त्रिशूल से गोदकर मार डाला
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 19 Jul 2017 08:50 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंदिर पर स्वामित्व के लिए छिड़ी जंग में साधुओं की एक टोली ने मंगलवार की रात पुजारी की चाकू और त्रिशूल से गोदकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही फोरेंसिक टीम के साथ पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंच गए। हत्या को अंजाम देकर साधु फरार हो गए। मामला यूपी के कन्नौज जिले का है।
कन्नौज ठठिया थाने के घनेपुर्वा गांव में स्थित प्राचीन मंदिर के स्वामित्व के लिए कई दिनों से साधुओं के बीच विवाद चल रहा था। मंगलवार देर रात साधुओं ने 55 वर्षीय महंत फक्कड़ गिरी को चाकू और त्रिशूल से गोद डाला। महंत ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर फोरेंसिक टीम के साथ पुलिस अधीक्षक हरीश चंदर पहुंच गए। एसपी ने घटना की जानकारी लेने के बाद आसपास के थोनों को एलर्ट करवा दिया।
भागे साधुओं की तलाश की गई, हालांकि देर रात तक कुछ पता नहीं चल सका। इधर, पुलिस ने पुजारी के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसपी ने बताया कि मंदिर पर कब्जे के विवाद में हत्या को अंजाम दिया गया है। पुजारी की चाकू और त्रिशूल से हत्या कर साधुओं का गुट भाग निकला है। उनकी तलाश में छापेमारी की जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।