{"_id":"5609ce8fb5e1b9e472fbf71be4dc1dc5","slug":"sabotage-in-bhojnalay-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाबे पर चलीं बोतलें, तोड़-फोड़ से भगदड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ढाबे पर चलीं बोतलें, तोड़-फोड़ से भगदड़
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
Updated Sun, 17 Jan 2016 01:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौबस्ता में ढाबे पर पुराने विवाद और नशेबाजी के विवाद में दो पक्ष भिड़ गए और मारपीट के बाद कोल्डड्रिंक की बोतलें चल गईं। सड़क पर बोतलें गिरने से दहशत में राहगीर यहां-वहां जान बचाकर भागे।
किदवई नगर ब्लाक निवासी ऋषभ शुक्ला और कमलकांत यादव के बीच विवाद है। शनिवार देर शाम ऋषभ भगवती पेट्रोल पंप के सामने स्थित विजय गुप्ता के गुप्ता भोजनालय पर मौजूद था, तभी कमलकांत साथी के साथ बाइक से पहुंचा। थोड़ी देर बाद दोनों में कहासुनी शुरू हो गई। दोनों पक्षों ने फोन करके साथियों को बुला लिया।
इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट हुई। ऋषभ के साथियों ने कमल की बाइक ईंट-पत्थर मारकर तोड़ने के बाद आग लगाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक पुलिस पहुंच गई। पुलिस ऋषभ और उसके साथियों को लेकर थाने आ गई।