फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   ruthless murder of youth in hardoi up

हरदोई: अवैध संबंध में बाधक बनने पर युवक की हत्या, भाई पर गला दबाने और शव को फंदे पर लटकाने का आरोप

Thu, 26 Aug 2021 07:39 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 26 Aug 2021 07:39 PM IST
सार

आरोप है कि अवैध संबंध में बाधक बनने पर विष्णु ने ही अपने साथी के साथ मिलकर प्रमोद की गला दबा कर हत्या कर दी और शव फंदे पर लटका दिया।

विज्ञापन
ruthless murder of youth in hardoi up
अवैध संबंध में बाधक बनने पर युवक की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले में अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम जुगराजपुर में एक विवाहित युवती से अवैध संबंध में बाधक बनने पर राजमिस्त्री की गला दबाकर उसके पारिवारिक भाई ने साथी के साथ मिलकर हत्या कर दी और फिर शव को फंदे पर लटका दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। ग्राम जुगराजपुर निवासी प्रमोद (35) राजमिस्त्री था। उसके पुराने मकान के सामने ही प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिला आवास भी है। गुरुवार सुबह प्रमोद का शव पुराने मकान के बाहर पड़े छप्पर में बांस से गमछे से बनाए गए फंदे पर लटकता मिला।
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। प्रमोद की पत्नी रिंकी ने पुलिस को बताया कि प्रमोद के परिवार की एक विवाहित युवती से पारिवारिक भाई विष्णु के अवैध संबंध हैं। बुधवार को प्रमोद ने युवती और विष्णु को एक साथ देख लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद दोनों के बीच विवाद हो गया था। विष्णु ने जान से मारने की धमकी दी थी। आरोप है कि अवैध संबंध में बाधक बनने पर विष्णु ने ही अपने साथी के साथ मिलकर प्रमोद की गला दबा कर हत्या कर दी और शव फंदे पर लटका दिया।

मौके पर पहुंचे अतरौली थाना पुलिस ने प्राथमिक जांच के बाद तहरीर के आधार पर विष्णु के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

इसलिए गहराया शक, आरोपी हिरासत में
गांव और मृतक के परिवार से जुड़े विश्वस्त सूत्र बताते हैं कि गुरुवार सुबह जब प्रमोद का शव फंदे पर लटकता मिला, तो विष्णु भी भीड़ के साथ मौके पर पहुंच गया। विष्णु ने प्रमोद के पिता दुलारे को इस बात पर भी राजी कर लिया था कि पुलिस को घटना की जानकारी न दी जाए और ऐसे ही अंतिम संस्कार कर दिया जाए, लेकिन मृतक की पत्नी ने पूरा राज खोल दिया और फिर मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस महकमे के विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक आरोपी विष्णु को पुलिस ने हिरासत में भी लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed