फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Ruthless killing of farmer in Farrukhabad

फर्रुखाबाद: किसान की नुकीले हथियार से हत्या, चारपाई पर मिला शव

Tue, 07 Jul 2020 11:12 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 07 Jul 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Ruthless killing of farmer in Farrukhabad
किसान की हत्या - फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद जिले के शमसाबाद में खेत में फसल की रखवाली करने गए किसान की नुकीली वस्तु से कनपटी पर वार कर हत्या कर दी गई। सुबह घर न पहुंचने पर बेटे जब खेत पहुंचे तो पिता का शव चारपाई पर पड़ा देखा। पड़ोसी गांव के तीन भाइयों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस दो आरोपियों से पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव अजीजाबाद निवासी किसान जगदीश (33) पुत्र रामेश्वर सोमवार रात मक्के की फसल की रखवाली करने को खेत पर गए थे। मंगलवार सुबह 11 बजे बेटे अनूप (7) और अनुज (5) पिता को खोजते हुए खेत पहुंचे तो उनका शव चारपाई पर पड़ा था।
विज्ञापन


चेहरे पर अंगौछा पड़ा था। अनूप ने अंगौछा हटाकर देखा तो जगदीश की कनपटी पर नुकीली वस्तु से वार होने से चेहरा लहूलुहान था। यह देख दोनों बेटे घबरा गए। घर लौट मां सोमवती को जानकारी दी तो वह परिजनों के साथ रोते बिलखते पहुंचीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ राजवीर सिंह गौर ने शव पोस्टमार्टम को भिजवाया। जगदीश के ताऊ के बेटे शेर सिंह ने पड़ोसी गांव नरुआ नगला निवासी राजेंद्र उसके भाई सत्यराम व नेतराम के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। आरोप लगाया कि करीब चार वर्ष पूर्व राजेंद्र जबरन जगदीश की भैंस खोलकर ले जा रहा था। इसका विरोध करने पर दोनों में मारपीट हुई थी। हालांकि बाद में समझौता हो गया था।

तबसे राजेंद्र व उसके भाई रंजिश मानते थे। उसी रंजिश में तीनों भाइयों ने जगदीश की हत्या कर दी है। थानाध्यक्ष जेएल सोनकर ने बताया कि भाला या बल्लम से हत्या की गई है। रिपोर्ट दर्ज कर दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। 


छोटे-छोटे बच्चों को पालेगा कौन
जगदीश के दो बेटे अनूप व अनुज हैं। इसके अलावा तीन वर्ष की बेटी निशा है। घर में जगदीश ही अकेले कमाने वाला था। इससे अब उसके परिवार के सामने भरण पोषण का संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed