{"_id":"6ae633ade9466450920e36d3","slug":"fir-against-six-people-including-husband-in-case-of-murder-of-woman-auraiya-news-c-211-1-aur1009-154159-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: महिला की हत्या के मामले में पति समेत छह पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: महिला की हत्या के मामले में पति समेत छह पर प्राथमिकी
विज्ञापन
फोटो-29- ऐश्वर्या। फाइल फोटो
फफूंद। थाना क्षेत्र के तर्रई गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में पिता ने ससुरालीजन पर दहेज की मांग पूरी न होने पर पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
फफूंद थाना क्षेत्र के गांव हज्जी का पुरवा निवासी जुगल किशोर ने पुलिस को बताया कि उन्होंने बेटी ऐश्वर्या (25) की शादी 18 मार्च 2024 को तर्रई गांव निवासी ओम नारायण के साथ की थी। आरोप लगाया कि दामाद ओम नारायण, ससुर सत्यनारायण, सास मीना, जेठ जगत नारायण, जेठानी लता देवी और देवर गौरव भैंस और अंगूठी की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर बेटी को आए दिन जान से मारने की धमकियां दी जाती थीं।
आरोप लगाया कि आरोपियों ने शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे ऐश्वर्या की पीटकर हत्या कर दी। परिजन को घटना की सूचना शाम करीब पांच बजे मिली। जब परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो ऐश्वर्या का शव घर के दरवाजे पर संदिग्ध हालात में पड़ा हुआ था।
विज्ञापन
प्रभारी थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार ने बताया कि पिता की तहरीर के आधार पर पति समेत सभी छह नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन के सुपुर्द कर दिया गया था। आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है।