{"_id":"5f04b09a2f49452e2a580db6","slug":"ruthless-killing-of-farmer-in-farrukhabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्रुखाबाद: किसान की नुकीले हथियार से हत्या, चारपाई पर मिला शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फर्रुखाबाद: किसान की नुकीले हथियार से हत्या, चारपाई पर मिला शव
Tue, 07 Jul 2020 11:12 PM IST
शिखा पांडेय
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 07 Jul 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
किसान की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद जिले के शमसाबाद में खेत में फसल की रखवाली करने गए किसान की नुकीली वस्तु से कनपटी पर वार कर हत्या कर दी गई। सुबह घर न पहुंचने पर बेटे जब खेत पहुंचे तो पिता का शव चारपाई पर पड़ा देखा। पड़ोसी गांव के तीन भाइयों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस दो आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
थाना क्षेत्र के गांव अजीजाबाद निवासी किसान जगदीश (33) पुत्र रामेश्वर सोमवार रात मक्के की फसल की रखवाली करने को खेत पर गए थे। मंगलवार सुबह 11 बजे बेटे अनूप (7) और अनुज (5) पिता को खोजते हुए खेत पहुंचे तो उनका शव चारपाई पर पड़ा था।
चेहरे पर अंगौछा पड़ा था। अनूप ने अंगौछा हटाकर देखा तो जगदीश की कनपटी पर नुकीली वस्तु से वार होने से चेहरा लहूलुहान था। यह देख दोनों बेटे घबरा गए। घर लौट मां सोमवती को जानकारी दी तो वह परिजनों के साथ रोते बिलखते पहुंचीं।
विज्ञापन
सीओ राजवीर सिंह गौर ने शव पोस्टमार्टम को भिजवाया। जगदीश के ताऊ के बेटे शेर सिंह ने पड़ोसी गांव नरुआ नगला निवासी राजेंद्र उसके भाई सत्यराम व नेतराम के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। आरोप लगाया कि करीब चार वर्ष पूर्व राजेंद्र जबरन जगदीश की भैंस खोलकर ले जा रहा था। इसका विरोध करने पर दोनों में मारपीट हुई थी। हालांकि बाद में समझौता हो गया था।
तबसे राजेंद्र व उसके भाई रंजिश मानते थे। उसी रंजिश में तीनों भाइयों ने जगदीश की हत्या कर दी है। थानाध्यक्ष जेएल सोनकर ने बताया कि भाला या बल्लम से हत्या की गई है। रिपोर्ट दर्ज कर दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
छोटे-छोटे बच्चों को पालेगा कौन
जगदीश के दो बेटे अनूप व अनुज हैं। इसके अलावा तीन वर्ष की बेटी निशा है। घर में जगदीश ही अकेले कमाने वाला था। इससे अब उसके परिवार के सामने भरण पोषण का संकट खड़ा हो गया है।