फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   robbery saved after being shot

गोली लगने के बाद भी डकैती बचाई

Thu, 19 Feb 2015 02:30 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Thu, 19 Feb 2015 02:30 AM IST
विज्ञापन
 robbery saved after being shot
महाराजपुर थानाक्षेत्र में मंगलवार देर रात स्कूल संचालक के घर घुसे डकैतों ने पकड़ लेने पर उनके बेटे को गोली मार दी। बहू भी बदमाशों से भिड़ गई तो बदमाशों को उल्टे पैर भागना पड़ा। बहू का सिर बदमाशों ने कट्टे की बट मारकर फोड़ दिया और उसे छर्रे भी लगे।
विज्ञापन


घायल बेटे-बहू को हैलट में भर्ती कराया गया है। एसएसपी शलभ माथुर, एसपी ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी, सीओ सदर रमाशंकर तिवारी और फोरेंसिक टीम ने मौके पर जाकर छानबीन की। घर से करीब 400 मीटर दूर टीवी और गैस सिलेंडर पड़ा मिला।
विज्ञापन


कोई ठोस सुराग हाथ न लगने और घर से कोई कीमती सामान गायब न होने से पुलिस रंजिश के बिंदु पर भी जांच कर रही है। सरसौल रेलवे स्टेशन के पास रहने वाले शिवलाल वर्मा के तीन विद्यालय हैं। शंकरानंद हॉयर सेकेंड्री, शंकरानंद इंटर कॉलेज और शंकरानंद डिग्री कॉलेज।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल के पास ही इनका मकान है। यह पहले इंटर कॉलेज में पढ़ाते थे, अब रिटायर हो चुके हैं। वर्तमान में शिवलाल वर्मा स्कूल प्रबंध समिति के अध्यक्ष और इनके छोटे भाई राजेंद्र प्रसाद वर्मा मैनेजर हैं।

शिवलाल ने बताया कि रात में वह कमरे में, पत्नी कुंती बरामदे में, बेटा रितेश एवं गर्भवती बहू संध्या अपने कमरे में और छोटा बेटा सीतेश अपने मौसेरे भाई सत्येंद्र के साथ अलग कमरे में सो रहा था। देर रात लगभग तीन बजे असलहों से लैस पांच-छह लोग मकान के पीछे की बाउंड्री फांदकर भीतर घुस आए।

बदमाशों ने मेरे और सीतेश के कमरे की कुंडी बाहर से बंद कर दी। बदमाश रितेश के कमरे में घुस गए और बहू संध्या पर तमंचा तानकर अलमारी की चाभी मांगने लगे। मना करने पर तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया। इस पर रितेश ने बदमाश को दबोच लिया। बदमाश ने उस पर फायर झोंक दिया।

लेकिन दिलेर रितेश बदमाश को पकड़े-पकड़े बाहर की ओर आने लगा। इसी बीच दूसरे बदमाश ने रितेश के सीने में गोली मार दी। फिर रितेश के कब्जे से बदमाश छूट गया। छूटते ही सभी बदमाश बाउंड्री फांदकर भाग निकले। बकौल शिवलाल फायरिंग और शोर सुनकर उनकी भी नींद टूट गई पर दरवाजा बाहर से बंद था।


बाद में 100 नंबर डॉयल करने पर महाराजपुर पुलिस पहुंची। मुहल्ले में रहने वाले शिव कुमार दीक्षित ने बताया कि बदमाश उनकी छत पर भी चढ़े थे और शोर मचाने पर छत पर बने कमरे की कुंडी बाहर से बंद कर भाग गए। एसएसपी ने सीओ सदर को गांव में ही कैंप करते हुए घटना का खुलासा जल्द से जल्द करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed