फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   robbery in chakeri at bank manager 's house

चकेरी में बैंक मैनेजर के घर डाका

Wed, 01 Apr 2015 03:27 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Wed, 01 Apr 2015 03:27 AM IST
विज्ञापन
robbery in chakeri at bank manager 's house
चकेरी में सोमवार देर रात नकाबपोश बदमाशों ने एक निजी बैंक के मैनेजर अभिलाष चौधरी के घर में डाका डाला। बदमाशों ने बैंक मैनेजर और उनकी मां को पीटने के बाद असलहे के बल हाथ पैर बांधकर बाथरूम में बंद कर दिया। इसके बाद अलमारी और लॉकर में रखे एक लाख रुपये की नगदी और ढाई लाख के गहने लेकर भाग निकले।
विज्ञापन


बदमाशों के जाने के करीब आधे घंटे बाद किसी तरह मां बेटे बाथरूम से बाहर निकले और पुलिस को सूचना दी। एसएसपी शलभ माथुर, एसपी पूर्वी डी प्रदीप कुमार, सीओ कैंट पवित्र मोहन व चकेरी इंस्पेक्टर कमल यादव फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचकर मामले की पड़ताल की।
विज्ञापन


पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर संदेह के आधार पर कई लोगों को हिरासत में लिया है। बताया जाता है कि अभिलाष फर्रुखाबाद में तैनात एक वरिष्ठ न्यायिक अधिकारी के रिश्तेदार हैं। अभिलाष चौधरी शिव कटरा रोड पर दुर्गा हाउसिंग सोसाइटी में मां कमला के साथ रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इनके मकान के ऊपरी हिस्से में अरविंद सिंह और चटर्जी परिवार किराए पर रहता है। अभिलाष ने बताया सोमवार रात खाना खाने के बाद वह सोने चले गए। रात करीब ढाई बजे छह बदमाश बाउंड्री फांदकर भीतर आए और खिड़की की ग्रिल उखाड़ी, फिर शीशा तोड़कर घर के भीतर घुस आए।

अभिलाष के मुताबिक बदमाशों की आहट पाकर उनकी और मां की नींद खुल गई। नकाबपोशों ने चाकू, तमंचे के बल पर उन्हें पीटा और चादर फाड़कर उनके और मां के हाथ-पैर व मुंह बांध दिया। बदमाशों ने गोली मारने की धमकी देकर अलमारी और लॉकर की चाभी ले ली। इसके बाद दोनों को बाथरूम में बंद कर दिया।

अभिलाष के मुताबिक, करीब पौन घंटे तक बदमाशों ने घर में लूटपाट की। बदमाशों के जाने के आधा घंटे बाद वे लोग किसी तरह बाथरूम से बाहर आए और किराएदार अरविंद के मोबाइल से 100 नंबर पर सूचना दी।


गौरतलब  यह है कि अभिलाष के घर में बदमाश डकैती डालते रहे और मकान के ऊपरी हिस्से में रहने वालों को भनक तक नहीं लगी। इंस्पेक्टर का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। कई लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed