{"_id":"5bd0ad16bdec22695873c156","slug":"robbers-attacked-on-mbbs-student","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमबीबीएस छात्र को लुटेरों ने मारी गोली, गुस्साए छात्रों ने अस्पताल की सेवाएं बंदकर किया हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एमबीबीएस छात्र को लुटेरों ने मारी गोली, गुस्साए छात्रों ने अस्पताल की सेवाएं बंदकर किया हंगामा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 24 Oct 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा के सैफई-करहल मार्ग के मुचहरा गांव के पास बाइक सवार लुटेरों ने एमबीबीएस छात्र को गोली मार दी। पेट में गोली धंसने से छात्र लहूलुहान होकर गिर पड़ा। गोली की आवाज सुनकर दौड़े ग्रामीणों को देखकर बाइक सवार लुटेरे भाग गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने छात्र को सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां उसकी इलाज चल रहा है। इधर, वारदात की सूचना से नाराज छात्रों ने अस्पताल की सेवाएं बंद करके हंगामा किया। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी समेत आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। मामले की पड़ताल के बाद नाकेबंदी कर लुटेरों की तलाश शुरू की।
जौनपुर का रहने वाले विपिन यादव सैफई मेडिकल कॉलेज में 2013 बैंच का एमबीबीएस का छात्र है। वह सैफई मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में रहता है। बुधवार शाम को आठ बजे विपिन अपनी बैच मेट एमबीबीएस की छात्र पूजा यादव के साथ करहल जा रहा था। छात्र पूजा यादव ने बताया कि विपिन ने रास्ते के पम्प से पेट्रोल डलवाया। उसके बाद वहां के एटीएम से कुछ पैसे निकालकर चलने लगे। कुछ दूरी आगे चलने पर सुनसान इलाके के पास बाइक सवार तीन लोगों ने हाथ देकर विपिन की बाइक को रोक लिया।
वह बाइक छीनने का प्रयास करने लगे। तभी उनमें से लुटेरों के एक साथी तमंचे से विपिन को दो गोली मारी। गोली पेट में लगते ही लहूलुहान अवस्था में विपिन गिर पड़ा। गोली की आवाज सुनकर दौड़े ग्रामीणों को देखकर लुटेरे भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से विपिन को सैफई अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उसका इलाज चल रहा है। इस घटना की खबर मिलते ही मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने अस्पताल की सेवाएं बंद कर हंगामा किया।
विज्ञापन
साथ ही कुलपति का घेराव कर जल्द से जल्द लुटेरों की गिरफ्तारी करने की मांग की। इधर, घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी, सीओ और कई थानों की फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। आसपास के लोगों से घटना के बारे में जानकारी हासिल की। एसएसपी का कहना है कि एमबीबीएस छात्र विपिन का इलाज चल रहा है। प्रथमदृष्टिया मामला लूट का लग रहा है। चारों तरफ से नाकेबंदी कर दी गई है। जल्द ही लुटेरें की गिरफ्तारी की जाएगी।