{"_id":"5dbd4e308ebc3e015c0cd0a1","slug":"report-filed-against-husband-mother-in-law-and-father-in-law-on-triple-talaq","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज में नहीं मिली कार तो दिया तीन तलाक, पति सास और ससुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दहेज में नहीं मिली कार तो दिया तीन तलाक, पति सास और ससुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Sat, 02 Nov 2019 03:27 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 02 Nov 2019 03:27 PM IST
विज्ञापन
तीन तलाक
- फोटो : डेमो
उन्नाव में माखी थाना क्षेत्र के रुपऊ गांव निवासी गुलफ्शा ने शुक्रवार दोपहर सदर कोतवाली में शिकायती पत्र दिया था। उसने पुलिस को बताया था कि 22 जनवरी 2018 को शहर के मोहल्ला ईदगाह निवासी शमीम से उसका विवाह हुआ था।
पति शहर के एक वकील के बस्ते पर मुंशी है। शादी में पिता ने बुलेट बाइक दी थी। शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल वालों ने दहेज में कार की मांग करने लगे। पिता ने कार देने में असमर्थता जताई तो ससुरालीजनों ने मारपीट कर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। 18 जून को अपने भाई के साथ मायके जाने की बात कही।
इस पर ससुरालियों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने आरोप लगाया था कि पति ने उसे तीन बार तलाक कहकर सारे रिश्ते खत्म होने की बात कही। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति शमीम, सास मुन्नी व ससुर अनीस के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।