फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   refused to give land crushed by car death

जमीन देने से मना किया तो कार से कुचला, मौत

Tue, 11 Oct 2016 08:45 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 11 Oct 2016 08:45 PM IST
विज्ञापन
refused to give land crushed by car death
डेमो
इटावा में जमीन का वैनामा करने से मना कर देने पर दो लोगों ने एक व्यक्ति को कार से कुचल कर मार डाला। सिविललाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम विक्रमपुर में हुई घटना के बाद पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के भाई ने दो लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दे दी है।
विज्ञापन


ग्राम विक्रमपुर निवासी नरेंद्र सिंह (50) पुत्र जुड़ावन सिंह गांव के किनारे रणवीर सिंह चौहान के ट्यूबबेल के पास स्थित एक कटहल के पेड़ के नीचे लेटा था। तभी गांव के दो लोग कार से उसके पास आए और उससे अपनी जमीन का वैमाना करने को कहा। नरेंद्र सिंह ने जब जमीन बेचने से मना कर दिया। इस पर उनमें कहासुनी हुई और दोनों लोग नरेंद्र सिंह के साथ मारपीट करने लगे।
विज्ञापन


नरेंद्र की चीख पुकार सुनकर गांव के लोग दौड़ पड़े। गांव के लोगों का आता देख दोनों कार में बैठे और कार से नरेंद्र सिंह को कुचल दिया जिससे उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंचे नरेद्र के भाई हरि गिरेंद्र सिंह व अन्य ग्रामीणों ने इसकी जानकारी थाना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में मृतक के भाई हरि गिरेंद्र सिंह गांव के ही दो लोगों पर आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दे दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed