फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Rape in mooving train by coach attendant

चलती ट्रेन में कोच अटेंडेंट ने नाबालिग से किया दुष्कर्म

Sun, 29 Nov 2015 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर Updated Sun, 29 Nov 2015 01:22 AM IST
विज्ञापन
Rape in mooving train by coach attendant
लखनऊ के मानक नगर स्टेशन पर शुक्रवार रात पटना-इंदौर एक्सप्रेस (गाड़ी नंबर-1314) के एसी कोच के लेलिन बॉक्स (तकिया, चादर रखने वाले स्थान) में नशे में धुत कोच अटेंडेंट ने नाबालिग से दुष्कर्म किया। कंट्रोल रूम की सूचना पर जीआरपी ने ट्रेन के सेंट्रल स्टेशन पहुंचने पर आरोपी अटेंडेंट को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


जीआरपी थाने में पीड़ित लड़की की तहरीर पर रेप की रिपोर्ट दर्ज हुई है। पोक्सो एक्ट भी लगाया है। मेडिकल में रेप की पुष्टि हुई है। इसके पहले डफरिन में लड़की का मेडिकल कराने में देरी होने पर पुलिसवालों ने हंगामा किया तब मेडिकल हुआ
विज्ञापन


लखीमपुर खीरी निवासी एक किसान की 15 साल की बेटी गुरुवार को घर से भागकर लखनऊ पहुंच गई थी। गुरुवार और शुक्रवार को वह लखनऊ में ही घूमती रही। शुक्रवार रात वह चारबाग स्टेशन पहुंची और बरेली जाने के लिए राजेंद्र नगर पटना-इंदौर एक्सप्रेस में बैठ गई। लड़की ने बताया कि टीटीई ने उसे ट्रेन के स्लीपर कोच से उतार दिया था। इसके बाद वह दोबारा ट्रेन के एसी कोच नंबर-बीएक्स-वन में चढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुद को टीटीई बताने वाले कोच अटेंडेंट ने उसे एसी कोच में चढ़ने से रोका, लेकिन लड़की की गुजारिश पर कोच अटेंडेंट उसे लेलिन बॉक्स में ले गया और बैठा दिया। ट्रेन के चलने के बाद मानक नगर स्टेशन के पास अटेंडेंट ने उससे दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर मुंह दबाकर पीटा।

लड़की की चीख सुनकर टीटीई एसके श्रीवास्तव लेलिन बॉक्स में पहुंचे और कोच अटेंडेंट को पकड़ लिया। उन्होंने कंट्रोल रूम को घटना की जानकारी दी। ट्रेन रात करीब 2:30 बजे सेंट्रल स्टेशन पहुंची, तभी जीआरपी प्रभारी त्रिपुरारी पांडेय ने आरोपी को दबोच लिया।


प्रभारी के मुताबिक आरोपी राजेश कश्यप इंदौर के बाढ़ गंगा थानाक्षेत्र के भागीरथपुरा निवासी राजकुमार का बेटा है। वह मिथुन वर्मा के अंडर में कोच अटेंडेंट है। शाम को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।ं
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed