फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Gym trainer supplying cocaine arrested with a weapon.

Delhi NCR News: जिम ट्रेनर कर रहा था कोकीन सप्लाई, हथियार संग गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 08:24 PM IST
विज्ञापन
-पश्चिम जिला एंटी नारकोटिक्स सेल ने मायापुरी के सोवा क्लब के बाहर से पकड़ा
विज्ञापन

-चार ग्राम कोकीन, पिस्टल, पांच कारतूस बरामद और स्विफ्ट कार जब्त
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
पश्चिम जिला नारकोटिक्स सेल ने मायापुरी इलाके में कोकीन की सप्लाई करने आए एक सप्लायर को गिरफ्तार किया है। पहचान उत्तम नगर निवासी 34 साल के आकाश उर्फ अक्की उर्फ सुशांत के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से चार ग्राम कोकीन, पिस्टल, मैगजीन, पांच कारतूस और स्विफ्ट कार ज़ब्त की है। जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी ने बताया कि 21 अगस्त को एंटी-नारकोटिक्स सेल को कोकीन सप्लाई करने में शामिल एक व्यक्ति के मायापुरी औद्योगिक क्षेत्र के सोवा क्लब के पास आने की जानकारी मिली। देर रात निरीक्षक अमित धानी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वहां घेराबंदी कर दी। रात 12.20 बजे पुलिस ने स्विफ्ट कार से आए आकाश को पकड़ लिया।

तलाशी में उसके पास से कोकीन समेत अन्य सामान मिले। जांच में पता चला कि वह प्राइवेट जिम ट्रेनर है और ग्राहकों को कोकीन सप्लाई करता है। वह पश्चिम दिल्ली के नाइट लाइफ सर्किट में अपने संपर्कों का इस्तेमाल कर ड्रग्स की सप्लाई करता है। पूछताछ में उसने बताया कि वह इससे पहले 4-5 बार मायापुरी के सोवा क्लब जा चुका है। उस रात वह अपने दोस्त की बर्थडे पार्टी में शामिल होने गया था। जहां उसके दो पुराने दोस्तों ने कोकीन का इंतजाम करने के लिए कहा था। पुलिस उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed