{"_id":"5a3d39f84f1c1b0e788b456f","slug":"public-hand-pump-dispute-at-banda","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैंडपंप बना जान का दुश्मन ताे 'पानी की तरह बहा खून'","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हैंडपंप बना जान का दुश्मन ताे 'पानी की तरह बहा खून'
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 22 Dec 2017 10:29 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के बांदा जिले में जब हैंडपंप पर पानी भरने के लिये पति पत्नी पहुंचे ताे दबंगाें ने उन्हें लाठी डंडाे से पीटकर लहूलुहान कर दिया। हैंडपंप पर पानी की जगह खून बहने लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस के सामने दबंग दंपति के साथ गाली गलाैच करते हुये वहां निकल गये।
घटना बांदा की है। यहां एक सार्वजनिक हैंडपंप पर पानी भरने को लेकर हुअा विवाद इतना बड़ गया कि दबंगों ने पड़ोसी दंपति काे लाठियों से हमलाकर लहूलुहान कर दिया। घटना बुधवार को देर शाम की है। विवाद की शुरूआत हैंडपंप में पानी भरने से हुई। शिवकुमार प्रजापति ने पुलिस को बताया कि वह घर में सो रहा था तभी पड़ोसी महिला-पुरुष लाठी-डंडों से लैस होकर उसके घर घुस आए और उसे पीटने लगे।
उसे बचाने के लिए उसकी दो माह की गर्भवती पत्नी अनीता आई तो उसे भी बुरी तरह पीटा। पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। पड़ोसी ऊषा निषाद व आशीष सागर दीक्षित ने बीच-बचाव किया तो जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। घायल ने बताया कि महिला कांस्टेबिल के साथ वह जिला अस्पताल डाक्टरी मुआयने में गए थे वहां भी दबंगों ने पुलिस के सामने मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
पुलिस ने शिवकुमार की तहरीर पर अशोक वर्मा और उसके पुत्र विकास वर्मा सहित रामकुमार, गीता पत्नी अशोक कुमार और उसकी पुत्री शोभा तथा रामकुमार के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। यह सभी शांती नगर के रहने वाले हैं। घायलों का पुलिस ने जिला अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण कराया है। शुक्रवार को पुलिस कार्यालय में क्षेत्राधिकारी शोहराब आलम से मिलकर समाजसेविका ऊषा निषाद ने इस मामले में शीघ्र कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।