{"_id":"59299b3b4f1c1b6011537d04","slug":"priest-arrested-for-making-video-and-photo-of-women-devotees","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मंदिर में पुजारी करता था ऐसे-ऐसे ‘गंदे काम’, कारनामे जानकर रह जाएंगे हैरान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मंदिर में पुजारी करता था ऐसे-ऐसे ‘गंदे काम’, कारनामे जानकर रह जाएंगे हैरान
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 29 May 2017 08:24 AM IST
विज्ञापन
आनंदेश्वर मंदिर के बाहर की तस्वीर
मंदिर में पूजा-पाठ करने जाने वाली महिला भक्तों को क्या पता कि किसी की ‘गंदी नजरें’ उन्हें देख रही हैं। जिस पुजारी के पांव छूकर महिलाएं खुद को सौभाग्शाली मानती थीं दरअसल वो इंसान के भेष में कुछ और था। पुजारे के काले कारनामे उजागर होते ही ऐतिहासिक मंदिर में सनसनी फैल गई। मामला यूपी के कानपुर शहर का है।
कानपुर के सिविल लाइंस स्थित आनंदेश्वर मंदिर (परमट) में आने वाली महिला श्रद्धालु की वीडियो और फोटो बना रहे पुजारी जितेंद्र बाजपेई को महिला के पति ने पकड़ लिया। काफी झड़प के बाद पुलिस ने गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज पुजारी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को पुजारी के मोबाइल से यहां आईं कई महिला श्रद्धालुओं की फोटो मिली हैं। साथ ही कई वीडियो भी मिले हैं। डिलीट हुए वीडियो की बरामदगी के लिए मोबाइल लखनऊ भेजा जाएगा।

पुजारी को दबोचकर ग्वालटोली पुलिस को सौंपा
आनंदेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना करते श्रद्धालु
शुक्रवार को गुंजन विहार निवासी दंपति मंदिर गया था। पति प्रसाद लेने के लिए रुक गए। महिला मंदिर में भगवान के दर्शन कर रही थी। इस दौरान पुजारी जितेंद्र (30) विवाहिता की फोटो खींचने लगा। पति ने उसकी यह हरकत देख उसे दबोच कर ग्वालटोली पुलिस को सौंप दिया। इस दौरान पुजारी और पुलिस की तीखी झड़प भी हुई।
पुलिस को पुजारी के मोबाइल फोन से शिकायतकर्ता महिला की फोटो के अलावा मंदिर आईं कई महिलाओं की भी फोटो मिली हैं। शनिवार को पुलिस ने महिला के पति की तहरीर पर छेड़छाड़, मारपीट, गाली-गलौज और धमकी की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी पुजारी को गिरफ्तार कर लिया। एसपी पश्चिम ने बताया कि आरोपी के मोबाइल को फॉरेन्सिक जांच के लिए लखनऊ भेजा जाएगा।