फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Pregnant woman murdered in Kanpur

कानपुर: 8 महीने की गर्भवती महिला की गला काट कर हत्या, 5 मासूम बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल

Sat, 20 Oct 2018 05:19 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 20 Oct 2018 05:19 PM IST
सार

- आठ माह की गर्भवती थी महिला, घर के कमरे में मिला शव गर्दन पर धार दार हथियार से किया था हमला
- महिला के भाई ने अपने जीजा पर लगा हत्या का आरोप, शराब पीकर आएदिन करता था मारपीट
- सुबह बेटे ने मां का शव देख बाबा को दी घटना की जानकारी, फारेंसिक टीम ने मौके का किया मुआयना

विज्ञापन
Pregnant woman murdered in Kanpur
घटना स्थल की फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में पनकी के पतेहुरी गांव में आठ माह की गर्भवती महिला का गर्दन कटा खून से लथपथ शव कमरे में पड़ा मिला। सुबह महिला का दस वर्षीय बेटा खाना मांगने पहुंचा तो मां का शव देखकर उसकी चीख निकल गई। लड़के ने अपने बाबा को घटना की जानकारी दी। यूपी 100 की सूचना पर पनकी पुलिस मौके पर पहुंची। महिला के भाई ने अपने जीजा पर शराब के नशे में हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


पनकी के गोपालपुर पतेहुरी गांव निवासी भगवान दीन के बड़े बेटे श्याम सिंह की पत्नी राजवती सिंह 35 आठ माह की गर्भवती थी। महिला के चार बेटे और एक डेढ़ साल की बेटी है। जिसमें यादव (10)सबसे बड़ा बेटा है। श्याम सिंह पेशे से किसान है। श्याम सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात को वह अपने चारों बेटों को लेकर मेला देखने गया था।
विज्ञापन


रात 10 बजे उसने बच्चों को घर छोड़ा और फिर से मेला देखने चला गया। देर रात वह लौटा तो बच्चों को पड़ोस के मकान में रहने वाले बाबा भगवानदीन के यहां सुला दिया। इसके बाद वह खुद घर आकर छत पर सोने चला गया। सुबह बेटे यादव की चीखने चिल्लाने की आवज सुनकर उसकी नींद खुली। बेटे यादव ने बाबा भगवानदीन को राजवती का खून से लथपथ शरीर कमरे में पड़ा होने की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

Pregnant woman murdered in Kanpur
डेमो पिक
यूपी 100 की सूचना पर गोपालपुर चौकी इंचार्ज रामबरन मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया जैसे ही वह घर के अंदर घुसे तो कमरे में खटिया के पास खून पड़ा हुआ था। वहां से पांच मीटर की दूरी पर दूसरे कमरे में दीवार की आड़ में महिला की गर्दन कटी हुई लाश पड़ी थी।

गर्भवती महिला पर पहला वार खटिया के पास हुआ। जब महिला जान बचाने के लिए भागी तो फिर एक के बाद एक उसकी गर्दन पर किसी धरदार हथियार से हमला किया गया। जिससे उसकी आधी गर्दन कट गई। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पनकी एसओ शेषनरायण पांडेय ने बताया कि भाई धर्मेन्द्र ने जीजा श्याम सिंह पर हत्या का आरोप लगाया है। घटना की जांच की जा रही है।

Pregnant woman murdered in Kanpur
डेमो पिक
कैसे होगा पांच बच्चों का पालन पोषण
मृतका राजवती के पांच बच्चे हैं। जिसमें बेटा यादव, शुभम, अंकित, शिवांश और एक डेढ़ साल की बेटी है। भाई धर्मेन्द्र को इन बच्चों के पालन पोषण की चिंता सता रही है।मृतका राजवती सिंह के भाई धर्मेन्द्र ने अपने जीजा श्याम सिंह पर बहन की हत्या करने का आरोप लगाया है। धर्मेन्द्र ने बताया कि श्याम सिंह बहुत शराब पीता है। शराब के नशे में आएदिन वह राजवती को मारता पीटता था। शुक्रवार को सुबह भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। राजवती ने फोन कर भाई को झगड़े की जानकारी दी थी। देर रात जब श्याम सिंह शराब के नशे में धुत होकर घर आया तो उसने राजवती की हत्या कर दी।

शव के पास मिले दो पैरों के निशान
फारेंसिक टीम को महिला के शव के पास से दो पैरों के निशान मिले हैं। फारेंसिक टीम की माने तो महिला को मारने के बाद हत्यारा शव को जब घसीट कर अंदर ले जा रहा होगा उस समय उसके पैर खून से सन गए होंगे। अभी तक पुलिस को आला ए कत्ल बरामद नहीं हुआ है। जबकि कमरे में कुल्हाड़ी से लेकर हंसिया और घास काटने वाली दराती मौजूद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed