फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Police surrounded the home of sandalwood businessman

पुलिस ने घेरा चंदन कारोबारी का घर

Wed, 04 Nov 2015 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर Updated Wed, 04 Nov 2015 02:05 AM IST
विज्ञापन
Police surrounded the home of sandalwood businessman
जूही के ओ ब्लाक मारबल मार्केट में मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे चंदन कारोबारी रत्नेश गुप्ता के  घर में बदमाशों के घुसे होने की सूचना पर तीन थानों की फोर्स ने उनका घर घेर लिया। दरवाजा नहीं खुला तो पुलिस वालों ने संगीन तान दरवाजे का शीशा तोड़ डाला। इसके बाद घर में दाखिल हो गए। कोना-कोना देखा।
विज्ञापन


वहां न कोई संदिग्ध व्यक्ति मिला और न ही वस्तु। करीब एक घंटे बाद पुलिस वहां से खाली हाथ लौट गई। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाकाई लोगों में खलबली मच गई। पुुलिस का कहना है कि कारोबारी के घर में बदमाशों के धावा बोलने की खबर मिली थी। इस पर फोर्स वहां गया था लेकिन सूचना कोरी साबित हुई।
विज्ञापन


देर रात एसओ नीरज यादव का कहना है कि रत्नेश को किसी मामले में लखनऊ की एक्साइज टीम अपने साथ ले गई। जब टीम रत्नेश के घर में गई थी तभी मीडिया के एक शख्स के उन्हें कारोबारी के घर में बदमाशों के घुसे होने सूचना दे दी।    
विज्ञापन
विज्ञापन


चंदन कारोबारी के घर जूही एसओ फोर्स के साथ पहुंचे। घर का दरवाजा खुलवाने की कोशिश की। महिलाओं के दरवाजा नहीं खोलने पर पुलिस को लगा कि शायद बदमाश भीतर हैं और परिवार वालों को गन प्वाइंट पर ले रखा है। इस पर एसओ ने किदवई नगर और बाबूपुरवा थाने का फोर्स बुला लिया।

तीनों थानों का फोर्स पहुंचने के बाद पुलिस वालों ने रत्नेश का घर घेरकर असलहे तान दिए। हथियारों से लैस कुछ पुलिस वाले रत्नेश के मकान से सटे घर की छत पर पहुंच गए। पुलिस की चहलकदमी से घर में मौजूद महिलाएं डर गई। बदमाशों के महिलाओं को गन प्वाइंट पर लेने की आशंका के चलते पुलिस वालों ने घर के दरवाजा का शीशा रायफल की बट से तोड़ डाला। इसके बाद एक सिपाही ने हाथ डालकर दरवाजा खोला।


इसके बाद असलहाधारी पुलिस वाले घर में दाखिल हुए। वहीं रत्नेश की पत्नी शालिनी और उनकी बेटियों सोनाक्षी और डिंपल का कहना था कि कुछ लोग जबरन गेट से भीतर घुसने का प्रयास कर रहे थे। वे चाहती थी कि घर का कोई पुरुष आ जाए तभी पुलिस वाले भीतर आए। जूही एसओ के मुताबिक बदमाशों के भीतर होने की आशंका के चलते रत्नेश के घर के दरवाजे का शीशा तोड़ गया है। महिलाओं के दरवाजा न खोलने पर इसके अलावा कोई और विकल्प नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed