फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   police reports clear that husband killed justice pratibha gautam

पति ही निकला महिला जज का कातिल, कारण जानकर रह जाएंगे हैरान

Mon, 10 Oct 2016 10:17 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 10 Oct 2016 10:17 PM IST
विज्ञापन
police reports clear that husband killed justice pratibha gautam
पति मनु अभिषेक ही निकला महिला जज का कातिल - फोटो : अमर उजाला
कानपुर देहात कि ज्यूडिशियल जज प्रतिभा गाैतम की हत्या उसके पति मनु अभिषेक ने ही की थी। पुलिस के हाथ हत्या से जुड़े कई अहम सबूत लगे हैं। प्रारंभिक जांच में कई चाैंकाने वाले तथ्य भी सामने अाए हैं। पुलिस के मुताबिक अभिषेक प्रतिभा के तीन माह के गर्भ काे गिराने के लिए दबाव बना रहा था। जिसपर प्रतिभा सहमत नहीं थी। सूत्राें के मुताबिक पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त ब्लेड भी बरामद कर लिया है। जिससे प्रतिभा की नसें काटी गईं थी। फिलहाल पुलिस ने अभिषेक काे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अब पुलिस उसे रिमाडं पर लेने के लिए काेर्ट जाएगी।
विज्ञापन


वाह्टसएप मैसेज ने किया खुलासा
प्रतिभा की हत्या का खुलासा उसके अाैर पति अभिषेक के वाह्टसएप मैसेज से हुअा। मैसेज में दाेनाें के बीच बच्चे काे लेकर विवाद चल रहा था। अभिषेक बार-बार दबाव बना रहा था कि वह गर्भपात करा ले, लेकिन प्रतिभा बच्चे काे जन्म देना चाहती थी। जांच में यह भी पता चला है कि अभिषेक यह नहीं चाहता था कि प्रतिभा अाैर उसके मां-बाप के रिश्ते सही हाे।
विज्ञापन


लाठी-डंडाें से पीटने के बाद गला कसकर की थी हत्या

 प्रतिभा की हत्या से जुड़े कई राज पाेस्टमार्टम रिपाेर्ट ने ही खाेल दिए। रविवार की देर रात पीएम रिपाेर्ट सामने अाई ताे सबकुछ साफ हाे गया। महिला जज की जांघों, पैरों, छाती समेत पूरे शरीर पर 20 गंभीर चाेट के निशान मिले हैं। हाथ के नसाें काे बुरी तरह काटा गया था। एक हाथ के नस काे अाठ बार काटा गया था ताे दूसरे काे पांच बार। इसके बाद उसे पंखे से लटका दिया था। एल्कोहल की पुष्टि के लिए विसरा और ब्लड सुरक्षित करवाया गया है, इसके अलावा दुष्कर्म की जांच के लिए अलग से स्लाइड भी बनवाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीआई काेर्ट के जज पद से रिटायर्ड हुए ससुर पर भी संदेह 
प्रतिभा की हत्या की प्रारंभिक जांच में पति अभिषेक की सारी कहानी झूठी निकली। उसे जेल भेजा जा रहा है। इसके साथ ही अब पुलिस का अगला निशाना अभिषेक के पिता सुरेश चंद्र राजन की भूमिका है। सुरेश सीबीअाई काेर्ट के रिटायर्ड जज हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed