फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   police raided at the home of industrialist sandeep shukla

हिला शुक्ला जी का किला

Thu, 07 May 2015 02:11 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Thu, 07 May 2015 02:11 AM IST
विज्ञापन
police raided at the home of industrialist sandeep shukla
पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान की भांजी ऋचा शुक्ला से मारपीट और हत्या के प्रयास के मामले में पिछले छह दिनों से हाथ पर हाथ धरे बैठी पुलिस बुधवार को ‘अमर उजाला’ के आइना दिखाने पर नींद से जागी और आरोपी पति संदीप शुक्ला के घर की ओर भागी।
विज्ञापन


शिवराज टुबैको के मालिक उद्योगपति संदीप शुक्ला का जो घर आज तक अभेद्य किला माना जाता था, उसमें चारों ओर पुलिस के जवान खट-पट करते घूम रहे थे। जिस कोठी में बिना इजाजत घुसने पर गोली पड़ने का भय रहता था, वहां गंगाघाट थाने के पुलिस वाले बेधड़क कमरों-आफिसों में तलाशी ले रहे थे।
विज्ञापन


इधर, कानपुर पुलिस की भी वर्दी में गर्मी आई और तय हुआ कि अब इस मामले की पूरी विवेचना नजीराबाद पुलिस करेगी। ऋचा और उनकी फैमिली से मुलाकात के बाद एसएसपी शलभ माथुर ने यह निर्णय लिया। नजीराबाद पुलिस ने बुधवार रात धरपकड़ की कार्रवाई भी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई संदिग्ध पकड़ कर थाने लाए गए हैं। नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें रवाना कर दी गई हैं।  शुक्लागंज संवाददाता के मुताबिक गंगाघाट पुलिस सुबह लगभग 11.40 बजे उद्योगपति संदीप शुक्ला के घर दबिश देने पहुंची।

गंगाघाट एसओ मोहम्मद अशरफ और विवेचक जेएन सिंह की अगुवाई में पुलिस ने नीचे के तल पर स्थित संदीप की फैक्ट्री, कार्यालय, स्टाफ  रूम को खंगाला। कई दस्तावेज भी देखे। संदीप के विश्वासपात्र कर्मचारी दिनेश बाबा, अखिलेश, तपेन्द्र, दिलीप और गार्ड ओमप्रकाश से पूछताछ कर उनके बयान दर्ज किए।

कार्यालय के कंप्यूटर रूम से सीसीटीवी के रिकॉर्ड, मॉनीटर व सीसीटीवी डिवाइस को कब्जे में ले लिया। करीब 25 मिनट तक पुलिस ने पूरा परिसर खंगाला। यह पूछने पर कि ऋचा के कमरे और घटनास्थल की तलाशी क्यों नहीं ली गई? एसओ ने जवाब दिया कि पहले दिन ही मजिस्ट्रेट के सामने वहां तलाशी ली जा चुकी है।

इस दौरान सीसीटीवी रिकार्डिंग से छेड़छाड़ का भी मुद्दा उठा। यह पूछने पर कि सीसीटीवी डिवाइस को कब्जे में लेने के लिए पुलिस ने देरी क्यों की, ऐसे में तो रिकार्डिंग से छेड़छाड़ की जा सकती है। इस पर एसओ बोले,यदि संबधित तिथि की रिकार्डिंग डिवाइस में नहीं मिली तो इस संबंध में भी अलग से कार्रवाई पुलिस कर सकती है।

वहीं संदीप के घर बुधवार शाम को पहुंची गंगाघाट पुलिस व कानपुर की नजीराबाद पुलिस ने संक्षिप्त बातचीत में बताया कि संदीप के कुछ नंबर पुलिस के हाथ लगे हैं, जिन्हें सर्विलांस पर लगाया जा रहा है। लोकेशन ट्रेस होते ही उसकी धरपकड़ की जाएगी। उधर, ऋचा के परिवार को गुरुवार सुबह 11 बजे एसएसपी ने दोबारा बुलाया है।


ऋचा और उसके परिजन शहर में ही नातेदारों के घर ठहरे हैं। इस पूरे प्रकरण में आरोपी पति संदीप शुक्ला और उनके परिजनों का पक्ष जानने का काफी प्रयास किया गया पर उनसे संपर्क नहीं हो सका। जब भी उनका पक्ष सामने आएगा हम उसे प्रकाशित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed