फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   police arrested gangs of chhaimaar

जानें कैसे ‘अमावस्या की रात’, ‘कच्छा-बनियान’ और ‘शराब’ बन जाती है इस गैंग का हथियार

Wed, 07 Dec 2016 03:36 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 07 Dec 2016 03:36 PM IST
विज्ञापन
police arrested gangs of chhaimaar
गैंग के सदस्यों ने खुद बयां की वारदातों की हकीकत
पंजाबी छैमार गैंग गैंग का सबसे बड़ा हथियार काली अंधेरी रात और शराब है। शराब के नशे में ये गैंग डकैती डालकर किसी भी हद तक गुजर जाता था। इसका खुलासा पकड़े गए गैंग के सदस्यों ने खुद किया है। पुलिस की स्वाट और सर्विलांस टीम ने मुठभेड़ में पश्चिमी पंजाबी छैमार गैंग के अंतर्राज्यीय 10 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से लूटे गए माल के अलावा तीन तमंचे और डंडे मिले हैं। कन्नौज के पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी ने बताया कि छैमार गैंग अमावस्या की अंधेरी रात में 5-6 लोगों का गैंग बनाकर कई जिलों में घूमने निकल जाता है। घटना वाली जगह के आसपास की बाजार से आरी, छेनी, पॉलिथीन सहित अन्य सामान खरीदते हैं। शाम को शराब पीते हैं और गांव के किनारे बने मकान के आसपास खेतों व झाड़ियों में छिप जाते हैं। रात 11 बजे के बाद कपड़ों को उतारकर एक पॉलिथीन में रख देते हैं। कच्छा बनियान पहन कर घर में घुस जाते हैं। घर के सदस्यों को डंडों से पीटकर अधमरा कर घर में रखे नगदी, जेवरात लूट ले जाते हैं। पुलिस की सूची में वांछित होने पर यह अपना नाम बदलकर दूसरा रख लेते हैं। साथ ही अपना डेरा भी दूसरे स्थान पर पहुंचा देते हैं। एसपी ने बताया कि बदमाश उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान के जनपद अमरोहा, आगरा, मुरादाबाद, बुलंदशहर, इटावा, मैनपुरी सहित कई जनपदों में डकैती की घटना को बदमाश अंजाम दे चुके हैं।
विज्ञापन

पकड़े गए बदमाश
जनपद बुलंदशहर के थाना क्षेत्र अहार निवासी जानिशार उर्फ मैफूज, जान उर्फ जिग्गा, दिलनशी उर्फ वसीम उर्फ रमता जोगी उर्फ राजू पकड़े गए हैं। इनके अलावा चांद मियां उर्फ अर्जुन, मुन्नवर उर्फ सलमान गिरफ्तार हैं, इनका डेरा बुलंदशहर थाना अहार, जनपद संभल डेरा सितारा मस्जिद, जनपद कन्नौज थाना ठठिया के जैनपुर, राजस्थान प्रांत के झुंझनू के डेरा पिलानी बताया गया है। इसी तरह सहारनपुर जनपद के थाना गंगो के डेरा निवासी शानू उर्फ सोनू, अमरोहा जनपद के थाना शैलनगली डेरा डक्का निवासी अक्षय उर्फ काले, संभल जनपद के गांव मिठौली निवासी आमिर उर्फ टुंडा, बागपत जनपद के थाना बढ़ौली हालडेरा निवासी शहरान उर्फ शिवा के अलावा औरैया जनपद के थाना बिधूना के गांव सरैया निवासी आशिक पुत्र निक्का हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed