फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   PM reports open the mystery of judicial magistrate pratibha's murder

डंडे से पीटने के बाद गला दबाकर हुई थी महिला जज की हत्या, शरीर पर मिले 20 चाेट के निशान

Mon, 10 Oct 2016 10:17 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 10 Oct 2016 10:17 PM IST
विज्ञापन
PM reports open the mystery of judicial magistrate pratibha's murder
पति मनु अभिषेक के साथ प्रतिभा
कानपुर के सर्किट हाउस जजेस कंपाउंड में रविवार की सुबह मिली ज्यूडिशियल जज प्रतिभा गाैतम के लाश का राज पाेस्टमार्टम के बाद खुल गया। रिपाेर्ट में प्रतिभा के मर्डर हाेने की पुष्टि हाे गई है। देर रात हुई पाेस्टमार्टम में कई चाैंकाने वाले तथ्य सामने अाए हैं। हत्या से पहले प्रतिभा काे बुरी तरह से लाठी डंडाें से पीटा गया था। महिला जज की जांघों, पैरों, छाती समेत पूरे शरीर पर 20 गंभीर चाेट के निशान मिले हैं। हाथ के नसाें काे बुरी तरह काटा गया था। एक हाथ के नस काे अाठ बार काटा गया था ताे दूसरे काे पांच बार। प्रतिभा के गर्भ में तीन माह का बच्चा पल रहा था। एल्कोहल की पुष्टि के लिए विसरा और ब्लड सुरक्षित करवाया गया है, इसके अलावा दुष्कर्म की जांच के लिए अलग से स्लाइड भी बनवाई गई है।
विज्ञापन


हत्या के बाद पंखे से लटका दिया शव
प्रतिभा की हत्या करने के बाद अात्महत्या का रूप देने की काेशिश की गई। इसके लिए उसके शव काे पंखे से लटका दिया गया। 

पति-ससुर पर हत्या का एफअाआईअाआर
प्रतिभा के पिता के तहरीर पर पति अभिषेक, ससुर सुरेश चंद्र अाैर सास के खिलाफ हत्या, दहेज हत्या सहित कई गंभीर धाराअाें में एफअाईअार दर्ज हाे गई है। पुलिस ने अभिषेक काे हिरासत में भी ले लिया है। अभिषेक के पिता सुरेशचंद्र राजन नई दिल्ली सीबीआई कोर्ट में जज रह चुके हैं और मई में दिल्ली इंडस्ट्रियल ट्रिब्यूनल के जज पद से रिटायर हुए हैं। माैजूदा समय में वह इंडस्ट्रियल ट्रिब्यूनल के लाेकपाल भी बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed