{"_id":"5cc0984abdec22143d399365","slug":"pcs-pre-qualified-boy-sent-to-jail-in-theft-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"लैपटॉप चोरीः पीसीएस-प्री पास कर चुका युवक भेजा गया जेल, ऐसे हुआ खुलासा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लैपटॉप चोरीः पीसीएस-प्री पास कर चुका युवक भेजा गया जेल, ऐसे हुआ खुलासा
Wed, 24 Apr 2019 10:39 PM IST
प्रशांत कुमार
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Wed, 24 Apr 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के छात्रावास से पीएचडी छात्र का एप्पल का लैपटॉप चुराने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लैपटॉप पीसीएस-प्री पास कर चुके विकास चौहान ने चुराया था।
कन्नौज तिर्वा निवासी विकास काकादेव में रहकर पीसीएस की तैयारी कर रहा है। लैपटॉप बरामद कर विकास को जेल भेज दिया गया है। सीएसए के राजेंद्र प्रसाद छात्रावास के 25 नंबर कमरे में रहने वाला पीएचडी छात्र अश्वनी कुमार वर्मा का 13 अप्रैल को कमरे के पास से लैपटॉप चोरी हो गया था। सर्विलांस से ट्रैस कर मंगलवार रात को ऑफिसर्स कॉलोनी के पास से विकास को पकड़ा गया। विकास अपने दोस्त से मिलने सीएसए के छात्रावास जाता था।
जानकारी के मुताबिक पुलिस ने दो-तीन दिन पहले ही विकास को पकड़ लिया था। लैपटॉप लेकर अश्वनी को दे दिया था। कॅरियर को देखते हुए विकास को छोड़ दिया था। इसके बाद विकास ने छात्रावास पहुंचकर अश्वनी को धमकी दी थी। इसके चलते उसे गिरफ्तार किया गया।