{"_id":"5cf1fdd1bdec220791792e55","slug":"old-man-brutal-murder-in-hardoi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: घर के बाहर सो रहे अधेड़ की धारदार हथियार से गर्दन काट कर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यूपी: घर के बाहर सो रहे अधेड़ की धारदार हथियार से गर्दन काट कर हत्या
Sat, 01 Jun 2019 10:07 AM IST
शिखा पांडेय
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 01 Jun 2019 10:07 AM IST
विज्ञापन
हरदोई में अधेड़ की निर्मम हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के हरदोई जिले में एक निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। यहां घर के बाहर सो रहे अधेड़ की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।
यह घटना टडियावा थाना क्षेत्र के ग्राम फकीराबाद की है। यहां रामकुमार (55) पुत्र छोटेलाल शुक्रवार रात अपने मकान के बाहर चारपाई पर सोए थे। उनके सोने के बाद परिजनों ने दरवाजा अंदर से बंद कर लिया।

सुबह करीब 5 बजे रामकुमार की पुत्री शांति ने दरवाजा खोलने की कोशिश की तो दरवाजा बाहर से बंद मिला। छत से पड़ोसी से कहकर शांति ने दरवाजा खुलवाया। बाहर आने पर रामकुमार का शव चारपाई पर पड़ा मिला।
धारदार हथियार से गर्दन काटकर राम कुमार की हत्या की गई थी। हत्या करने के बाद शव को चादर से ढक दिया गया था। घटना की जानकारी पर अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी त्रिगुण बिसेन और सीओ शैलेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गए।