फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Nursing girl student murdered

लिव इन में रह रही नर्सिंग छात्रा की हत्या, प्रेमी फरार

Wed, 24 Feb 2016 01:45 AM IST
अमर उजाला, ब्यूरो
अमर उजाला, ब्यूरो Updated Wed, 24 Feb 2016 01:45 AM IST
विज्ञापन
Nursing girl student murdered
20 फरवरी को लापता हुई हैलट नर्सिंग कॉलेज की छात्रा निशा शुक्ला(24) की हत्या कर दी गई। उसका शव लोहारन भट्ठा के एक मकान में पड़ा मिला।
विज्ञापन


कमरे से बदबू आने पर मकान मालिक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ताला तोड़ा तो बिस्तर पर लाश पड़ी थी। युवती का गला किसी धारदार हथियार से काटा गया था। सिर पर चोट के निशान थे। वारदात के बाद कमरे का किरायेदार आरोपी हिस्ट्रीशीटर अशोक शर्मा फरार है।

पड़ोसियों के अनुसार दोनों लिव इन में रह रहे थे। पुलिस उसे ट्रेस करने में जुटी है। बिल्हौर के त्रिवेणी गंज निवासी विद्यासागर शुक्ला की बेटी निशा शुक्ला हैलट से नर्सिंग (जीएनएम) का कोर्स कर रही थी। वह फर्स्ट ईयर की स्टूडेंट थी। कॉलेज के ही हॉस्टल में रहती थी।
विज्ञापन


भाई विवेक शुक्ला ने बताया कि सोमवार को उसके पास बिल्हौर के चौहड्डा निवासी हिस्ट्रीशीटर अशोक शर्मा का फोन आया था कि उसने निशा की हत्या कर लाश, लोहारन भट्ठा के एक कमरे में फेंक दी है। विवेक की सूचना पर स्वरूपनगर सीओ आतिश कुमार ने लोहारन भट्ठा में सर्च अभियान चलाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवेक ने पुलिस को बताया था कि अशोक, लोहारन भट्ठे के किसी ऊषा के मकान में रहता है। पुलिस किसी दूसरी ऊषा के मकान में पहुंच गई थी। मंगलवार को काकादेव थाना के लोहारन भट्ठा में ऊषा साहू की बेटी ने किराएदार अशोक के कमरे से बदबू आने की शिकायत की। शक होने पर पुलिस बुलाई गई। पुलिस ने ताला तोड़ा तो अंदर निशा की लाश बेड पर पड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed