{"_id":"58dc0b2c4f1c1bc96863ef8b","slug":"nia-cathed-two-suspected-in-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘आतंक का साया’: नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी ने बिरयानी की दुकान से 6 को उठाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
‘आतंक का साया’: नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी ने बिरयानी की दुकान से 6 को उठाया
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 30 Mar 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
भोपाल-उज्जैन पैसेंजर ब्लास्ट मामले में आतंकी अजहर को पहली बार नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) कानपुर शहर लेकर आई। बेकनगंज और चमनगंज इलाकों में छापेमारी की। इस दौरान एनआईए ने छह लोगों को पूछताछ के लिए उठाया। इसके बाद एक संदिग्ध समेत दो लोगों को अपने साथ ले गई। अन्य को पूछताछ के लिए दोबारा हाजिर होने की शर्त पर छोड़ दिया। रहमानी मार्केट स्थित अजहर की दुकान पहुंचकर पिता के बयान दर्ज किए। इसके बाद टीम अजहर के घर पर भी पहुंची। यहां उसकी मां से पूछताछ की। एनआईए ने गवाहों के बयानों की वीडियोग्राफी कराने के साथ-साथ जहां-जहां छापे मारे हैं, वहां के नक्शे भी तैयार किए हैं।
एनआईए की टीम बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे दो इनोवा कार से सीओ कर्नलगंज के ऑफिस पहुंची। इनके साथ आतंकी अजहर था। यहां से टीम ने लोकल पुलिस को लेकर चमनगंज और बेकनगंज में छापेमारी शुरू की। एनआईए की टीम ने अजहर की निशानदेही पर अजमेरी चौराहे के पास से अधेड़ को उठाया। इसके बाद हलीम मुस्लिम स्कूल के पास से बिरयानी की दुकान से दो युवकों को उठाया। उधर, दूसरी इनोवा से छापेमारी को निकली एनआईए की टीम ने तलाक महल, नाला रोड और शहनाई गेस्ट हाउस केऑफिस से तीन लोगों को उठाया। इसके बाद एनआईए की दोनों टीमें सभी को लेकर कर्नलगंज सीओ ऑफिस पहुंची। संदिग्ध आतंकी अजहर से सामना कराकर पूछताछ की। इसमें से अधेड़ समेत एक युवक को एनआईए अपने साथ ले गई। बाकी को छोड़ दिया गया।
20 मिनट तक चली पड़ताल
एनआईए संदिग्ध युवकों से पूछताछ के बाद अजहर की रहमानी मार्केट स्थित दुकान गई। यहां पर टीम ने दुकान जाने का नक्शा और संदिग्ध आतंकी के पिता का बयान दर्ज किया। इसके बाद वे अजहर के पिता को लेकर उसके घर गए। वहां पर करीब बीस मिनट तक टीम रुकी रही। इस दौरान अजहर की मां से पूछताछ की।