फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   newly married woman body found at brother-in-law house

जीजा के घर मिला नवविवाहित साली का शव, ले गया था जबरन अपने घर

Tue, 27 Sep 2016 12:18 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 27 Sep 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
newly married woman body found at brother-in-law house
डेमो पिक
उन्नाव के औरास थाना क्षेत्र के श्यामपुर में जीजा के घर रह रही नवविवाहिता का शव मिला। मृतका के पिता ने हत्या का आरोप लगाया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने मृतका के जीजा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया है। साली की मौत के बाद से आरोपी फरार है। 
विज्ञापन


औरास थाना क्षेत्र के गड़रियन टोला निवासी कन्हैयालाल की छोटी बेटी नेहा की शादी हरदोई जिले के संडीला के पिलकापुर गांव निवासी रजनीश के साथ हुई। शादी के माहभर बाद नेहा का जीजा औरास थाना क्षेत्र के श्यामपुर निवासी रजनू पिलकापुर रजनीश के घर पहुंचा।
विज्ञापन


उसने नेहा की विदाई कराई और उसे मायके छोड़ने के बजाय अपने घर ले आया। आरोप है कि इस बीच कन्हैया लाल ने कई बार अपनी बेटी को घर लाने का प्रयास किए, लेकिन रजनू ने उसे भेजने से इंकार कर दिया। इस पर उन्होंने पुलिस में शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार शाम रजनू ने नेहा के चाचा रामचंद्र को फोन कर नेहा के फांसी लगाकर आत्महत्या करने की सूचना दी। परिवार के लोग श्यामपुर पहुंचे तो नेहा का शव गांव के बाहर लल्लू सिंह के खेत में मिला। खेत में मक्का की फसल है। कन्हैया का आरोप है कि जिस खेत में पेड़ ही नहीं है तो वहां नेहा फांसी कैसे लगा सकती है। परिजनों के अनुसार रजनू पहले भी एक हत्या के केस में जेल जा चुका है। दो वर्ष पूर्व ही वह जेल से जमानत पर छूटकर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed