फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   newborn thrown in barrage

बैराज पर नवजात को फेंका, कुत्ते ने नोचा

Mon, 04 May 2015 01:27 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Mon, 04 May 2015 01:27 AM IST
विज्ञापन
newborn thrown in barrage
गंगा बैराज पर रविवार सुबह कपड़े में लपेटकर फेंके गए नवजात को कुत्ते ने नोच डाला। वहां से गुजर रहे राहगीर ने कुत्ते को भगाकर नवजात को बचाया। इसके बाद वहां भीड़ लग गई। लोगों ने पुलिस कंट्रोलरूम में इसकी सूचना दी। थोड़ी देर बाद पहुंचे दो कांस्टेबल घायल नवजात को हैलट ले गए।
विज्ञापन


जहां उपचार के दौरान नवजात ने दम तोड़ दिया। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हेड इंजरी से मौत की पुष्टि हुई है। नवाबगंज एसओ बृजेश चंद्र यादव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। आसपास के लोगों से भी यह जानने की कोशिश की जाएगी कि किसी ने संदिग्ध व्यक्ति को नवजात को यहां फेंकते हुए तो नहीं देखा है।
विज्ञापन


बन्नीपुरवा निवासी मुकेश ने बताया कि सुबह करीब 9:30 वह गंगा बैराज से जा रहा था। देखा कि कपड़े में लिपटे एक नवजात को कुत्ता नोच रहा है। उन्होंने पत्थर मारकर कुत्ते को भगाया फिर भागकर मासूम के पास पहुंचा। कुत्ते ने नवजात का चेहरा बुरी तरह से नोच डाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच मौके पर लोग जमा हो गए और पुलिस भी आ गई। कांस्टेबल कल्पना मौर्या, लवकेश उसे लेकर हैलट पहुंचे। उपचार के करीब दो घंटे बाद उसकी मौत हो गई। इधर, बैराज पर जुटे लोग कलेजे के टुकड़े को इस तरह फेंकने वाले को कोस रहे थे। महिलाएं कहने लगीं यदि बच्चे को नहीं पालना था तो किसी अनाथालय के सामने छोड़ देते।


इस तरह आवारा जानवरों के बीच बच्चे को फेंकने का काम कोई हैवान ही कर सकता है। मासूम लड़का था, इसको लेकर भी कई तरह की बातें  होती रहीं। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हेड इंजरी से मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed