फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   murder of women in farrukhabaad

जमीन के लिए विधवा बहू का किया कत्ल, डेढ़ साल की भतीजी काे फेंक दिया घर के बाहर

Thu, 13 Oct 2016 12:44 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 13 Oct 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
murder of women in farrukhabaad
महिला की हत्या
आठ बीघा जमीन के अागे जान भी लाेगाें काे सस्ती लगने लगी है। लालच इस कदर छा गया है कि थाेड़ी सी जमीन के लिए अपने ही अपनाें के जान के दुश्मन बन रहे हैं। ताजा मामला फर्रुखाबाद का है। यहां लालच के नशे में चूर एक परिवार ने अपने विधवा बहू काे महज अाठ बीघा जमीन के लिए बेरहमी से मार डाला। यही नहीं डेढ़ साल की मासूम बच्ची काे भी मरने के लिए घर के बाहर फेंक दिया। बहू की हत्या काे सुसाइड दिखाने के लिए पूरा परिवार उसका शव लेकर रेलवे ट्रैक पहुंच गया। जहां लाेगाें ने उन्हें देख लिया अाैर दाैड़ा लिया। हालांकि सभी भागने में कामयाब हाे गए। 
विज्ञापन


पति के माैत के बाद से हाे रही थी साजिश
फर्रुखाबाद के मोहल्ला श्याम नगर निवासी बाबूलाल की शादी कन्नौज की रमाकांती (22) से दिसंबर 2013 में हुई थी। रमाकांती ने एक पुत्री को जन्म दिया। मई 2015 में बाबूलाल की संदिग्ध परिस्थिति में माैत हाे गई। उसका शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला था। इसके बाद से रमाकांती अकेले हाे गई। ससुर के तीन मकान होने के कारण रमाकांती अलग मकान में अपनी पुत्री राखी के साथ रहने लगी। अाराेप है कि मंगलवार की रात उसके जेठ, जेठानी अाैर देवर ने मिलकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी अाैर उसकी डेढ़ साल की बच्ची काे पड़ाेस के मझिया बालकराम के घर के सामने फेंक दिया। मझिया ही वह शख्स था जिसने रमाकांती अाैर बाबूलाल की शादी करवाई थी। बताया जाता है कि इसके बाद से ही ससुराल वाले रमाकांती के खिलाफ साजिश करने लगे थे।
विज्ञापन


सुसाइड का रूप देने की चली चाल
रमाकांती की हत्या के बाद उसे सुसाइड का रूप देने की काेशिश हुई। हत्यारे उसके शव को कपड़े में लपेटकर श्याम नगर क्रासिंग के पास लेकर आए। यहां उसे रख ही रहे थे कि  कुछ दूर पर स्थित मंदिर के पुजारी और चौकीदार ने देख लिया और उन्होंने शाेर मचाना शुरू कर दिया। इसपर सभी हत्यारे शव काे छाेड़ भाग खड़े हुए। पुजारी की सूचना पर माैके पर पहुंची पुलिस ने शव काे कब्जे में लेकर पाेस्टमार्टम के लिए भेज दिया अाैर रमाकांती के पिता की तहरीर पर ससुराल वालाें पर कई धाराअाें में एफअाईअार दर्ज कर ससुर और देवर को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed