फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   murder of Samadhin in 10 thousand transactions in dowry

PHOTOS: दहेज में 10 हजार रुपये कम होने पर समधिन का किया वो हाल कि रूह कांप जाए

Sat, 02 Sep 2017 10:16 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 02 Sep 2017 10:16 AM IST
विज्ञापन
murder of Samadhin in 10 thousand transactions in dowry
मुन्नीबाई (फाइल फोटो) 

दहेज की रकम में10 हजार रुपये कम हो जाने पर तैश में आए समधी ने पड़ोस में रह रही समधिन को घर से बाहर खींचकर कुल्हाड़ी से काट डाला। इस जघन्य हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई। हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी पुलिस अभी तक बरामद नहीं कर सकी है। हत्यारोपी पुलिस के कब्जे में है महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामला यूपी के हमीरपुर जिले का है।  

विज्ञापन

 

murder of Samadhin in 10 thousand transactions in dowry
उमराहट गांव में घटना स्थल पर लगी ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
हमीरपुर कुरारा थानाक्षेत्र के उमराहट गांव में महेंद्र निषाद ने पिछले 22 जून को अपनी बड़ी पुत्री संजना (19) की शादी पड़ोस में रह रहे मुन्ना त्यागी उर्फ रामप्रसाद निषाद के पुत्र घनश्याम उर्फ छोटी के साथ की है। शादी में तय दहेज न देने को लेकर दोनों परिवारों में विवाद होता था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

murder of Samadhin in 10 thousand transactions in dowry
हत्या के मामले की जानकारी देती मृतका की बेटी जूही

घर में रह रही महेंद्र की पत्नी मुन्नीबाई (40) से दहेज को लेकर गुरुवार की शाम करीब सात बजे मुन्ना की पत्नी भुल्ली से विवाद हो गया। वह दहेज में 10 हजार रुपये मांग रही थी। तब दोनों महिलाओं के बीच जमकर गाली गलौज हुई।

 

विज्ञापन

murder of Samadhin in 10 thousand transactions in dowry
उमराहट गांव में रोती बिलखती बेटी संजना को समझाती महिलाएं।

इस दौरान हत्यारोपी जंगल में लकड़ी काटने गया था। उसके लौटने पर भुल्ली ने पति को समधिन द्वारा दी गई गाली के बारे में कह दिया। इस पर सुबह होते ही आरोपी समधी महेंद्र के घर कुल्हाड़ी लेकर जा पहुंचा। घर में मौजूद महेंद्र की पुत्री जूही ने बताया कि मुन्ना ने दरवाजा खोलने को कहा। जैसे ही उसने दरवाजा खोला तो वह घर में खाना बना रही उसकी मां मुन्नीबाई का हाथ पकड़कर घसीटते हुए सड़क पर ले गया। मृतका की पुत्री जूही ने बताया कि आरोपी ने गर्दन सहित अन्य जगह कुल्हाड़ी से तीन वार कर हत्या कर दी।

murder of Samadhin in 10 thousand transactions in dowry
मां की हत्या के बाद रोती-बिलखती बेटियां। 

शोरगुल मचाने के दौरान पड़ोसन पुनिया ने कहा कि वह हत्या कर भाग रहा है। तभी आरोपी ने उसकी भी हत्या कर देने की धमकी दी। घटना के बाद आरोपी अपने घर से साइकिल पर सवार होकर भाग निकला। सूचना पर पुलिस ने मनकी के कुछ लोगों को फोन कर आरोपी मुन्ना की जानकारी लेने को कहा। पुलिस ने हत्यारोपी को मनकी गांव के निकट गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी ने कहा कि गाली देने पर गुस्से में आकर हत्या कर दी। उसने इस घटना पर अफसोस जताया।
  

murder of Samadhin in 10 thousand transactions in dowry
घटना स्थल पर लगी ग्रामीणों की भीड़। 

उधर मृतका का पति महेंद्र और दामाद एक साथ रहकर सूरत में एक धागा मिल में काम कर रहे हैं। हत्याकांड के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतका के भाई ज्ञान सिंह निवासी समुही थाना सजेती ने मुन्ना त्यागी उर्फ रामप्रसाद के खिलाफ दहेज के लिए हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। थानाध्यक्ष एके सिंह ने कहा कि हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी आरोपी ने कहीं फेंक दी है। उसे बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed