फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   murder of new born baby of misdeed victim, dead body buried in house in unnao

मंदबुद्धि दुष्कर्म पीड़िता ने बच्चे को दिया जन्म, हैवान बना पिता, नवजात की हत्या कर घर में दफनाया शव

Sun, 06 Oct 2019 11:42 AM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 06 Oct 2019 11:42 AM IST
विज्ञापन
murder of new born baby of misdeed victim, dead body buried in house in unnao
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

यूपी के उन्नाव जिले में हैरान कर देने वाला एक मामला सामने आया है। यहां बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में एक गांव की मंदबुद्धि दुष्कर्म पीड़िता ने शुक्रवार सुबह निजी अस्पताल में शिशु को जन्म दिया। अस्पताल कर्मियों से साठ-गांठकर पिता बेटी व नवजात को घर ले आया।

विज्ञापन


लोकलाज के डर से नवजात की हत्याकर शव घर में दफन कर दिया। दोनों गांव छोड़ भाग गए। जानकारी होने पर जेल में बंद दुष्कर्म के आरोपित की मां ने पुलिस को सूचना दी। एसडीएम के आदेश पर पुलिस ने नवजात शव खुदवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


मंदबुद्धि युवती का भुड्ढा गढेवा गांव के पिन्टू से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पांच महीना पहले युवती के गर्भवती होने की जानकारी पर पिता ने पिंटू के खिलाफ बेटी से दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपित पिंटू को जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार तड़के प्रसव पीड़ा होने पर पिता ने बेटी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसने बच्चे को जन्म दिया। पिता ने नवजात की हत्या कर शव घर में ही दफन कर दिया। इसके बाद पिता बेटी को लेकर भाग निकला।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed