{"_id":"60119b37fa718f45d61e3b7b","slug":"murder-of-child-dead-body-throw-in-field","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव: गला घोंटकर बच्ची की हत्या, खेत में फेंका शव, गले, शरीर में नाखून के निशान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
उन्नाव: गला घोंटकर बच्ची की हत्या, खेत में फेंका शव, गले, शरीर में नाखून के निशान
Wed, 27 Jan 2021 10:30 PM IST
शिखा पांडेय
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 27 Jan 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव जिले के चकलवंशी में मवेशियों से गेहूं की फसल की रखवाली करने खेत गई आठ साल की बच्ची की रस्सी से गला घोंटकर हत्या के बाद शव को सरसों के खेत में फेंक दिया गया। बच्ची के घर न पहुंचने पर खोजबीन के दौरान सरसों के खेत में शव मिला।
एएसपी और सीओ मौके पर पहुंचे। सुराग तलाशने के लिए फील्ड यूनिट को भी बुलाया गया। मृतका के पिता ने गांव के चार लोगाें पर शक जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी है। माखी थाना क्षेत्र के दीपागढ़ी गांव निवासी धर्मेंद्र सिंह की आठ वर्षीय बेटी काजल कक्षा पांच की छात्रा थी।
पिता के अनुसार बुधवार सुबह 10 बजे वह गेहूं की फसल की देखरेख के लिए घर से पांच सौ मीटर दूर खेत गई थी। काफी देर तक उसके घर न लौटने पर परिवार के लोग खेत पहुंचे। बच्ची के न मिलने पर उसकी तलाश शुरू की गई।

दोपहर 1:30 बजे काजल का शव उसके खेत के बगल में सरसों के खेत में मिला। रस्सी व स्वेटर से गला कसकर उसकी हत्या की गई थी। पिता ने गांव के चार लोगाें पर हत्या का आरोप लगा तहरीर दी है।
आरोप है कि चारों आरोपी उसके खेत की पतली मेड़ को गिराते हुए निकलते थे। आठ माह पहले बच्ची के मना करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी थी। मंगलवार को भी बच्ची ने उन्हें मेड़ गिराने से रोका था। इस पर उसे धमकी दी गई थी।
पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। एएसपी विनोद पांडेय, सीओ कृपाशंकर व एसओ पवन कुमार सोनकर ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। एएसपी विनोद कुमार पांडेय ने कहा कि जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।

चक्कर लगाता रहा खोजी कुत्ता
सुराग तलाशने के लिए एएसपी ने फील्ड यूनिट को बुलाया। खोजी कुत्ता शव पड़े होने की जगह को सूंघता हुआ पास ही पांच कदम तक चला और लौट आया। खोजी कुत्ते से पुलिस को कोई ठोस सबूत हाथ नहीं लग सका।
परिजनों का रोकर बुरा हाल
मृतका छह भाई-बहनों में चौथे नंबर की थी। उसका शव देख बड़ी बहन नेहा, नंदनी, रजनी का रोकर बुरा हाल है। मां मधु सिंह शव से लिपटकर बिलख पड़ी। पिता लखनऊ के एक दैनिक समाचार पत्र में काम करता है। जानकारी पर वह तीन बजे घर पहुंचा और बेटी का शव देख कांप गया।
गले, शरीर में नाखून के निशान
मृत छात्रा के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि गांव में अन्य तरह की भी चर्चाएं हैं। ग्रामीणों के अनुसार बच्ची के गले व शरीर के अन्य हिस्सों में नाखून के निशान मिले हैं। ग्रामीणों का अनुमान है कि खुद के बचाव में उसने संघर्ष भी किया है। बच्ची संग अनहोनी की भी चर्चा है। एसओ पवन सोनकर ने बच्ची के साथ कुछ भी गलत होने की बात से इनकार किया है।