{"_id":"5fdf819c7b83bd51f12fe5d0","slug":"murder-of-a-doctor-in-farrukhabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्रुखाबाद: बेटा बना जान का दुश्मन, तीन लाख रुपये की सुपारी देकर कराई थी डॉक्टर की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फर्रुखाबाद: बेटा बना जान का दुश्मन, तीन लाख रुपये की सुपारी देकर कराई थी डॉक्टर की हत्या
Sun, 20 Dec 2020 10:29 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 20 Dec 2020 10:29 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
फर्रुखाबाद जिले में वृद्ध डॉक्टर की हत्या उनके बेटे ने साढ़ू को तीन लाख रुपये की सुपारी देकर कराई थी। साढ़ू ने अलीगढ़ से तीन हत्यारों को बुलवाकर घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने दर्ज रिपोर्ट के आधार पर आरोपी बेटे को पकड़ लिया है और उसके साढ़ू की तलाश में दबिश दी जा रही है।
थाना क्षेत्र के गांव कटिया निवासी डॉ. इबादुर रहमान (70) की गला घोटकर हत्या कर दी गई थी। वह 14 दिसंबर को घर से सुबह नौ बजे टहलने के लिए खेत की ओर गए थे। गुरुवार को उनका शव अचरा कायमगंज मार्ग पर मिला था।
इसी दिन शाम को पुत्र फैजान ने उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी, जबकि शनिवार को ही डॉक्टर की विवाहित पुत्री निशा की तहरीर पर पुलिस ने फैजान व गांव निवासी उसके साढ़ू आलम के खिलाफ पिता के अपहरण, हत्या करके शव को छिपाने की रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार पकड़े गए फैजान ने पूछताछ में बताया कि बहन निशा की गंजडुंडवारा में शादी हुई थी। ससुराल वालों से विवाद के बाद वह पिता के पास ही आकर रहने लगी। पिता ने तीन माह पहले बहन के नाम जमीन करने की बात कही थी। इस पर उसका पिता से विवाद हुआ था।
कुछ दिन पहले उन्होंने तीन डिस्मिल जमीन बेचकर मिले दो लाख रुपये निशा को दिए थे। इस कारण उसने साढ़ू आलम को तीन लाख रुपये में पिता की हत्या की सुपारी दी थी। एक लाख रुपये पेशगी देने के बाद बाकी रकम हत्या के बाद देने की बात तय हुई थी। इससे पहले भी उससे सुपारी की पेशगी के 70 हजार रुपये लेकर एक पेशेवर अपराधी भाग गया था।