{"_id":"57d4062c4f1c1ba83031c0e8","slug":"murder-for-three-hundred-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन सौ रुपये की खातिर मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन सौ रुपये की खातिर मार डाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 10 Sep 2016 06:40 PM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई पिहानी में पंडरवा किला के पास अधेड़ की हत्या महज तीन सौ रूपए की खातिर की गई थी। वारदात के बाद हिरासत में लिए गए अभियुक्त रामू ने यह खुलासा करते बताया कि वारदात के दिन मृतक समेत चार लोगों ने देशी शराब के पाउच मंगवाए थे। तीन सौ रूपये में तेरह पाउच उसने अपना मोबाइल रख कर आरोपी संजय से खरीदे थे। पीने के बाद नशे में इसी लेनदेन को लेकर हुई कहासुनी के बाद बात बढ़ी और तीनों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की। घायावस्था में उसे बाग में ही छोड़ कर सब फरार हो लिए।
शुक्रवार की रात पंडरवा किला गांव का फकीरे (55) पुत्र पंडरवा भिरिया के बीच स्थित बाग में मरणासन्न हालत में पड़ा पाया गया गया था। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। इस मामले में मृतक के परिजनों ने गांव के ही रामू पुत्र बालक राम व जमुनहारा निवासी डालचंद पुत्र गोकुल और संजय पुत्र तौले के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। परिजनों का कहना था कि रामू ही फकीरे को घर से बुलाकर ले गया था। पुलिस ने रात में ही रामू को हिरासत में लेकर पूछताछ की। रामू ने बताया कि शराब पीने के लिए चारों बाग में जमा हुए थे। पैसे नहीं होने पर उसने अपना मोबाइल तीन सौ रूपये में संजय के पास गिरवी रखकर तेरह क्वार्टर शराब के पाउच खरीदे थे। इसके बाद सबने शराब पी फिर लेनदेन के विवाद में सभी आपस में भिड़ गए। इस बीच तैश में आकर तीनों ने फकीरे को लाठी- डंडों और धारदार हथियार से प्रहार कर मार कर घायल कर दिया। मरणासन्न हालत में छोड़ कर वह लोग वहां से फरार हो गए थे। प्रभारी निरीक्षक धर्मेश कुमार शाही ने बताया कि आरोपी रामू, डालचंद और संजय के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कर फरार चल रहे अभियुक्तों की तलाश शुरू कर दी गई है।