{"_id":"58393b2a4f1c1b663a13c1fd","slug":"mobster-babuli-col-gang-two-member-arrested-in-encounter","type":"story","status":"publish","title_hn":"डकैत बबुली कोल गैंग के दो डाकू मुठभेड़ में गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डकैत बबुली कोल गैंग के दो डाकू मुठभेड़ में गिरफ्तार
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 26 Nov 2016 02:09 PM IST
विज्ञापन
डकैत बबुली कोल गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार, पुलिस ने अपनी सक्रियता और बढ़ाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुंदेलखंड में पांच लाख के इनामी डकैत बबुली कोल की गिरोह में शामिल दो डाकुओं को पुलिस ने शनिवार सुबह मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गये दोनों बदमाश पेशेवर लुटेरे हैं और उनपर कई केस चल रहे हैं।
चित्रकूट मानिकपुर थाने की पुलिस ने शनिवार को डकैत बबुली कोल के साथी लवलेश कोल और चुलबाल कोल को मुठभेड़ में पकड़ लिया है। लवलेश पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था इसके अलावा लवलेश पर 10 अापराधिक मुकदमे भी दर्ज हैं। लवलेश के अलावा चुलबाल कोल जिसपर एक हजार रुपये का इनाम है और कई केस दर्ज हैं वो भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। एक-एक करके बबुली कोल गैंग के शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर पुलिस बबुली तक पहुंचने की कोशिश तेजी से कर रही है। चित्रकूट पुलिस का कहना है कि जल्द ही बबुली कोल भी गिरफ्तार कर लिया जायेगा।