फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Missing woman's bank account 12 million

बैंक अकाउंट से साढ़े 12 लाख रुपये गायब देख महिला के उड़े होश

Sat, 10 Sep 2016 06:19 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 10 Sep 2016 06:19 PM IST
विज्ञापन
Missing woman's bank account 12 million
डेमो
बांदा जिले की एक महिला खाताधारक के अकाउंट साढ़े 12 लाख रुपये गायब हो जाने से जिला कोआपरेटिव बैंक में तहलका मच गया।  खाता धारक और बैंक अधिकारियों को इस धोखाधड़ी की भनक ही नहीं लगी। तीन साल बाद महिला ने खाते से पैसा निकालना चाहा तो बैंक बैलेंस देख उसके होश उड़ गये। बैंक अध्यक्ष ने मामले की जांच कराने की बात कही है। 
विज्ञापन

शहर के कटरा मोहल्ला निवासी गीता मिश्रा का जिला सहकारी बैंक में खाता है। उनके खाते में करीब साढ़े 12 लाख रुपये जमा थे। गीता ने तीन सालों से बैंक अकाउंट से कोई भी लेन-देन नहीं किया था। तीन दिन पहले जरूरत पड़ने पर पैसा निकालने बैंक पहुंची तो खाते से पैसा नदारद थे। बैंक ने एक महीने में छह बार में अकाउंट से साढ़े 12 लाख की रकम निकाले जाने की बात कही है। भारी भरकम रकम निकले जाने की जानकारी मिलते ही गीता सन्न रह गई। उन्होंने तत्काल इसकी शिकायत बैंक अध्यक्ष और प्रबंधक से की। अध्यक्ष ने तत्काल छानबीन और जांच शुरू कराई है। इसमें यह बात सामने आई कि अगस्त से अब तक की अवधि में खाते से छह बार पैसा निकाला गया है। दो हजार रुपये से लेकर छह लाख रुपये निकाले गए हैं। धोखाधड़ी करने वालों ने बहुत चालाकी के साथ काम को अंजाम दिया। शुक्रवार और शनिवार को बैंक में इसी की छानबीन चलती रही।
विज्ञापन

बैंक अध्यक्ष गौरव यादव ने साढ़े 12 लाख की रकम अकाउंट से गायब होने की पुष्टि की। बताया कि वह पूरी जांच पड़ताल करा रहे हैं। महिला का पैसा अगर खाते में था तो उस जरूर मिलेगा। जहां भी गड़बड़ी हुई होगी उसे दुरुस्त करके पैसा दिलाया जाएगा। अध्यक्ष ने यह भी कहा कि इसमें अगर किसी बैंककर्मी की मिलीभगत पाई गई तो उसके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। बैंक की साख पर बट्टा नहीं लगने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed