फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   missing man found with girlfriend

चार बच्चों वाली गर्लफ्रेंड संग रह रहा था लड़का, पुलिस गुमशुदा समझकर खोजती रही

Fri, 03 Feb 2017 10:34 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 03 Feb 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
missing man found with girlfriend
डेमो पिक
घर से भागा एक लड़का अपनी चार बच्चों वाली गर्लफ्रेंड के साथ रह रहा था। लड़के के परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस दो महीने तक उसे गुमशुदा समझकर तलाशती रही। आखिर उसे पकड़ ही लिया गया। मामला यूपी के फर्रुखाबाद जिले का है। 
विज्ञापन


कायमगंज नगर के एक मोहल्ले का युवक 23 नवंबर 2016 को लापता हो गया था। परिवारीजनों ने उसकी काफी खोजबीन की। लेकिन कुछ पता नहीं चला। उसके पिता ने 3 दिसंबर को कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। दो महीने बाद पुलिस ने उसे बरामद किया है।
विज्ञापन


कसबा चौकी प्रभारी राशिद अख्तर ने बताया कि युवक एक गांव में टयूशन पढ़ाने जाता था। वहां चार बच्चों की मां मायके में ही रह रही थी। युवक का उससे प्रेम प्रसंग हो गया। महिला अपनी एक बच्ची को साथ लेकर युवक के साथ चली गई थी। पुलिस ने बताया कि महिला ने युवक के साथ के अपनी शादी के फोटो भी दिखाए हैं। हालांकि महिला को उसके घर भेजा गया है। युवक को परिवारीजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। युवक के पिता ने बताया कि उसके पुत्र के ऊपर तंत्रमंत्र करके फंसाया गया। जिससे उसकी हालत ठीक नहीं है। इसलिए उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है। इधर डाक्टर ने युवक को लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed