{"_id":"5d45783a8ebc3e6d1e2be219","slug":"misdeed-with-woman-in-auraiya-district","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पति के एक्सीडेंट की झूठी खबर देकर अपने साथ ले गया था आरोपी, नशीला पदार्थ सुंघाकर किया दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पति के एक्सीडेंट की झूठी खबर देकर अपने साथ ले गया था आरोपी, नशीला पदार्थ सुंघाकर किया दुष्कर्म
Sat, 03 Aug 2019 05:37 PM IST
शिखा पांडेय
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, औरैया
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 03 Aug 2019 05:37 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के औरैया में इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। यहां फफूंद थाना क्षेत्र के एक गांव में बीते 18 मार्च को एक व्यक्ति महिला को उसके पति का एक्सीडेंट होने की झूठी खबर देकर अपने साथ ले गया।
उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता इसकी शिकायत लेकर थाने गई लेकिन पुलिस टहलाती रही। इस पर उसने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

फफूंद थाना की पाता चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने फफूंद थाने में न्यायालय के आदेश पर लिखाई गई रिपोर्ट में बताया है कि 18 मार्च को वह अपने बच्चों के साथ घर पर थी। उसका पति रिश्तेदारी में गया था। इस बीच गांव निवासी सुखबीर घर आया और मुझसे पति के एक्सीडेंट होने की झूठी बात कहकर कहा कि पति दिबियापुर में भर्ती है और पैसा लेकर चलो।
वह 30 हजार रुपये व जेवरात लेकर उसके साथ बाइक से दिबियापुर चली गई। जहां उसने एक कार में बैठा दिया। कार में दो व्यक्ति पहले से ही बैठे थे। कार में बैठते ही सुखबीर ने कुछ सुंघा दिया जिससे वह बेहोश हो गई। सुखबीर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसे होश आया तो वह एक कमरे में थी।

उस कमरे में सुखबीर ने दुष्कर्म किया और उसे हाथ-पैर बांधकर रखा। कई बार वहां से निकलने का प्रयास किया लेकिन निकल नहीं पाई। 12 जून को सुखबीर उसको लेकर चला तब यह पता चला कि वह जगह टूंडला है। वह फफूंद लेकर आया और नगर में कुछ सामान लेने चला गया। वह मौका पाकर फफूंद से अपने घर पहुंची और सारी घटना की जानकारी पति को दी।
तेरह जून को पीड़िता ने फफूंद पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया। पुलिस ने सुनवाई नहीं की और टहला दिया। इसके बाद पुलिस कप्तान के यहां गुहार लगाई, लेकिन वहां से भी न्याय नहीं मिला। पीड़िता ने मामला दर्ज कराने के लिए न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। न्यायालय के आदेश पर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।