फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   misdeed with Two teenagers in Unnao

उन्नाव: दो किशोरियों से दुष्कर्म, तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट

Sat, 09 Jan 2021 08:28 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 09 Jan 2021 08:28 PM IST
विज्ञापन
misdeed with Two teenagers in Unnao
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
उन्नाव जिले के अचलगंज में चारा लेने खेत के लिए निकली किशोरी से गांव के दो लोगों ने दुष्कर्म किया। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है। बांगरमऊ में मामा के घर गई किशोरी से गांव के युवक ने दुष्कर्म किया। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन


अचलगंज के एक गांव निवासी 15 वर्षीय किशोरी शुक्रवार दोपहर मवेशियों को चारा लेने के लिए खेत जाने के लिए निकली। रास्ते में गांव के दो युवकों ने उसे रोक लिया और सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म किया। किशोरी के शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले।
विज्ञापन


किशोरी द्वारा परिजनों को आपबीती बताने पर पिता ने तहरीर दी। पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर चपरी सैदपुर गांव निवासी महेश व मुकेश के खिलाफ दुष्कर्म और दलित उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक अतुल तिवारी ने जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की बात कही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 15 वर्षीय किशोरी कुछ दिन पहले इसी कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले अपने मामा के घर गई थी। शुक्रवार देर शाम पड़ोस का युवक उसे बहाने से सरसों के खेत में ले गया और दुष्कर्म किया। किशोरी के शोर मचाने पर धमकी देकर भाग निकला।


घर पहुंची किशोरी ने परिजनों को आपबीती सुनाई। मामा की सूचना पर पहुंचे किशोरी के पिता ने संजय को नामजद कर तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया। कोतवाल आशुतोष त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed